TRENDING TAGS :
Awarapan 2 Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर आवारापन 2 का क्या होगा हाल? पहले दिन इतने करोड़ की उम्मीद
Awarapan 2 Day 1 Prediction: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आवारापन 2 ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, आइए जानते हैं।
Awarapan 2 Day 1 Prediction
Awarapan 2 Day 1 Prediction: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 कल से सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। आवारापन 2 के साथ ही 14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म "बंटवारा 1947" भी रिलीज होने जा रही है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है, हर किसी की नजरें इसी पर टिकी हुई है कि आखिर कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस (Awarapan 2 Day 1 CollectionP) पर अधिक कलेक्शन करेगी, फिलहाल असली रिजल्ट तो 15 अगस्त को ही आएगा, लेकिन इसके पहले चलिए जान लेते हैं कि इमरान हाशमी की आवारापन 2 (Emraan Hashmi Awarapan 2) ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर सकती है।
आवारापन 2 डे 1 प्रिडिक्शन
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2 Movie) के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी और जिस तरह से टिकटें धड़ल्ले से बिक रहीं हैं, उसे देख साफ है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाली है, जी हां! आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में बंटवारा 1947 को पीछे छोड़ दिया है।
आवारापन 2 के लिए जिस तरह का क्रेज दिखा रहा है और एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहें हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं, जी हां! रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवारापन 2 ओपनिंग डे पर 20-22 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन आसानी से कर लेगी। फिल्म ओपनिंग डे पर तो पास होती दिख रही है, असली फैसला तो फिल्म देखने के बाद ही होगा, यदि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी तो इमरान हाशमी की ये फिल्म इतिहास रच सकती है।
आवारापन 2 फिल्म के बारे में
आवारापन 2 साल 2007 में आई इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का आधिकारिक सीक्वल है। इमरान हाशमी अपने आइकॉनिक किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिसके लिए ही उनके फैंस हद से ज्यादा एक्साइटेड हैं। इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं, शबाना आजमी फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रही हैं। आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है। फिल्म 2 घंटे 20 मिनट लंबी है, इसे कल से दर्शक अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकेंगे।


