TRENDING TAGS :
Awarapan 2: ट्रेलर ने किया निराश, फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानिए कितने घंटे की है आवारापन 2
Awarapan 2: आवारापन 2 फिल्म के कई सीन्स को सेंसर बोर्ड ने बदलने का आदेश दिया है, आइए जानते हैं फिल्म का रनटाइम कितना होने वाला है।
Awarapan 2 Runtime And CBFC Certificate (Photo- Social Media)
Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया, ट्रेलर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता थी, लेकिन ट्रेकर ने दर्शकों को निराश कर दिया, क्योंकि ट्रेलर में कुछ खास दिखा ही नहीं, न अच्छा डायलॉग और न कोई अच्छा सीन। ट्रेलर देख बहुत से दर्शक निराश हो गए, हालांकि बहुत से दर्शकों का यह भी कहना है कि कहानी रिवील न हो, इस वजह से मेकर्स ने ऐसा ट्रेलर कट किया है। ऐसे में ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसी बीच चलिए जानते हैं कि आवारापन 2 फिल्म कितने घंटे लंबी होगी और सेंसर बोर्ड द्वारा इसे कौन सा सर्टिफिकेट मिला है।
आवारापन 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
आवारापन 2 पर सेंसर बोर्ड द्वारा कई सीन्स पर कैंची चलाई गई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने 9 सीन में बदलाव करने को कहा है, जहां कुछ अश्लील शब्द को बदलने को कहा गया, वहीं कुछ सीन में डिस्क्लेमर जोड़ने और स्मोकिंग सीन के दौरान वैसा ही टिकर लगाने को कहा गया है। इस तरह पूरे 9 सीन में बदलाव करते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया। वहीं, फिल्म का रनटाइम 2 घंटे, 20 मिनट और 20 सेकंड बताया जा रहा है।
आवारापन 2 ट्रेलर
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 की रिलीज में सिर्फ एक हफ्ते रह गए हैं और फिल्म को लेकर कोई क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है, आज मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया, लेकिन ट्रेकर देख भी दर्शक निराश हो गए, क्योंकि इस फिल्म ने उन्हें बहुत अधिक उम्मीदें हैं, इमरान हाशमी को एक बार फिर शिवम के किरदार में देखने के लिए दर्शक हद से ज्यादा एक्साइटेड हैं, लेकिन ट्रेलर से मना उदास होने के बाद दर्शक इसी उम्मीद में हैं कि फिल्म अच्छी होनी चाहिए। कुछ दर्शकों ने तो यह भी कहा कि ट्रेलर से अच्छा तो टीजर ही था।
कब रिलीज हो रही आवारापन 2
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 में उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल और सुरेंद्र विक्की जैसे कलाकार हैं। नितिन कक्कर ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जबकि विशेष भट्ट द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर आ रही है, जिसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म "बंटवारा 1947" से होने वाला है।


