Awarapan 2 Day 3 Collection: तीसरे दिन भी आवारापन 2 की धूम, कर रही धुआंधार कमाई

Awarapan 2 Day 3 Collection: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Aug 2026 5:21 PM IST (Updated on: 16 Aug 2026 5:23 PM IST)
Awarapan 2 Day 3 Collection
X

Awarapan 2 Day 3 Collection

Awarapan 2 Day 3 Collection: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जी हां! पहले ही दिन से इस फिल्म ने कमाई के मामले में जबरदस्त रफ्तार पकड़ी हुई है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने महज दो दिनों में ही शानदार कमाई कर ली है, जी हां! दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है, वहीं अब तीसरे दिन भी आवारापन 2 ने गर्दा उड़ा दिया है, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है, आइए जानते हैं तीसरे दिन फिल्म कितना कलेक्शन कर लेगी।

आवारापन 2 डे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इमरान हाशमी की आवारापन 2 के साथ ही सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 भी रिलीज हुई, लेकिन कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म ने बंटवारा 1947 को कड़ी मात दी। इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने अपना डंका बजा दिया है, फिल्म को बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।


आवारापन 2 के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 23. 40 करोड़ रुपए कमाए, वहीं दूसरे दिन भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पांस मिला, दूसरे दिन आवारापन 2 का कलेक्शन 34.09 करोड़ रुपए रहा। इस तरह दो दिनों से आवारापन 2 का कुल कलेक्शन 57.49 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, अब तीसरे दिन भी ये फिल्म धमाल मचा रही है, जी हां! फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिल रहा है, शाम 4 बजे तक इस फिल्म ने 13 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था, ऐसे में तीसरे दिन ये फिल्म 35-40 करोड़ रुपए के बीच कलेक्शन कर लेगी। इस तरह महज तीन दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच जाएगी।

आवारापन 2 के बारे में

आवारापन 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। बता दें कि इस फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरब गब्बी मुख्य किरदारों में हैं, वहीं श्रिया सरन का कैमियो भी है। नितिन कक्कड़ ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story