Awarapan Vs Awarapan 2: बजट, स्टारकास्ट और कहानी से लेकर बॉक्स ऑफिस तक.. पूरा कंपैरिजन

Awarapan Vs Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 रिलीज हो गई है, ऐसे में चलिए 19 साल पहले रिलीज हुई आवारापन के बारे में जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 Aug 2026 6:30 AM IST
Awarapan Vs Awarapan 2
X

Awarapan Vs Awarapan 2 

Awarapan Vs Awarapan 2: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म आवारापन 2 आज से थिएटरों में रिलीज हो गई है, अभिनेता की इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड थे, जिस तरह एडवांस बुकिंग चालू होते ही फिल्म की टिकटें बिकी उसे देख ही अंदाजा लगाया जा सकता है फैंस इमरान हाशमी को सालों बाद शिवम पंडित के किरदार में देखने के लिए कितने उत्सुक हैं। आवारापन 2 की रिलीज के बीच चलिए एक नजर 19 साल पहले रिलीज हुई फिल्म आवारापन पर डालते हैं, और जानते हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल हुआ था।

आवारापन और आवारापन 2 बजट

इमरान हाशमी की आवारापन 29 जून 2007 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसका बजट लगभग 18 करोड़ रुपए था। वहीं अब आवारापन 2 के बजट के बारे में बताए तो इसका बजट 25 से 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।


आवारापन और आवारापन 2 की स्टार कास्ट

आवारापन और आवारापन 2 की स्टार कास्ट को पूरी तरह बदल दिया गया, इमरान हाशमी को छोड़कर आवारापन 2 में सभी नए एक्टर को कास्ट किया गया है। आवारापन की बात करें तो इमरान हाशमी, श्रिया सरन, आशुतोष राणा, आशीष विद्यार्थी, पूरब कोहली, सलिल आचार्य, अतुल परचुरे और मृणालिनी शर्मा मुख्य किरदारों में थे, वहीं आवारापन 2 में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, पूरन गब्बी और सलिल आचार्य नजर आएंगे।

आवारापन और आवारापन 2 डायरेक्टर

आवारापन और आवारापन 2 दोनों ही फिल्मों के डायरेक्टर भी अलग अलग है, जहां पहली आवारापन को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था, वहीं आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ द्वारा किया गया है।

आवारापन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2007 में आई आवारापन के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के बारे में बताएं तो पहले दिन फिल्म ने महज 79 लाख रुपए का कलेक्शन किया था, पहले वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन 2.88 करोड़ रुपए रहा और फिल्म का पूरा लाइफटाइम कलेक्शन 12 करोड़ रुपए ही रहा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, लेकिन बाद में यह एक कल्ट क्लासिक (Cult Classic) बन गई, क्योंकि फिल्म के गानों और किरदार दर्शकों के जहन में बस गए। वहीं अब आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 20 करोड़ के साथ ओपनिंग ले सकती है, यदि ये आंकड़े सच होते हैं तब ये बॉलीवुड के इतिहास में पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसका फर्स्ट पार्ट फ्लॉप रहा और सीक्वल हिट।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story