Salman Khan नहीं, सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे ये एक्टर, एक्ट्रेस भी हुई फाइनल

Sooraj Barjatya Film: सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान खान नहीं होंगे, बल्कि बॉलीवुड के दूसरे एक्टर को फिल्म के लिए कास्ट किया गया है|

Shivani Tiwari
Published on: 10 Aug 2025 6:25 PM IST
Sooraj Barjatya
X

Sooraj Barjatya Next Film (Photo- Social Media)

Sooraj Barjatya Film: पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक फिल्म बना रहें हैं, उनकी इस फिल्म में सलमान खान ही लीड रोल में होंगे और उनके किरदार का नाम प्रेम होगा, जहां सलमान खान के फैंस उन्हें लंबे समय बाद एक बार फिर प्रेम के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड हो गए थे, वहीं अब फैंस की उत्सुकता धरी की धरी रह गई है, क्योंकि अब सुनने में आ रहा है कि सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में सलमान खान नहीं होंगे, बल्कि बॉलीवुड के दूसरे एक्टर को फिल्म के लिए कास्ट किया गया है और उनका नाम आयुष्मान खुराना है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

सूरज बड़जात्या की फिल्म में आयुष्मान खुराना होंगे लीड में

निर्देशक सूरज बड़जात्या एक से एक बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में बनाई है, जो एवरग्रीन बन चुकीं है। वहीं अब सूरज बड़जात्या एक बार फिर अपनी फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद तैयार हैं, जी हां! अब तक कहा जा रहा था कि सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में सलमान खान ही प्रेम का किरदार निभायेंगे, लेकिन अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सुनने को मिल रही है, जिसके मुताबिक सूरज बड़जात्या ने अपनी इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को चुना है।

अभिनेता आयुष्मान खुराना पर्दे पर प्रेम का किरदार निभाने वाले हैं, वहीं बात तो यह भी सामने आ रही है कि आयुष्मान खुराना के ऑपोजिट कौन सी अदाकारा नजर आएंगी, उनका नाम भी सामने आ चुका है, जी हां! बताया जा रहा है कि आयुष्मान खुराना के ऑपोजिट फिल्म में शरवरी वाघ नजर आ सकतीं हैं, यानी कि आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ का रोमांस पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। सूरज बड़जात्या की ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होगी। हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा इस फिल्म पर कुछ ऑफशियल अपडेट नहीं दिया गया है, जब तक मेकर्स फिल्म पर अपडेट नहीं देते, तब तक न्यूजट्रैक इन खबरों पर दावा नहीं करता।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story