TRENDING TAGS :
Udta Teer के प्रमोशन के दौरान पाकिस्तान ने की शर्मनाक हरकत, वाघा बार्डर पहुँचे सारा और आयुष्मान
Udta Teer Wagah Border Promotion Video: सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुँचे उड़ता तीर का प्रमोशन करने वाघा बार्डर पाकिस्तान के गाने ने किया परेशान, वीडियो देख पाकिस्तानी कर रहे ट्रोल
Udta Teer Wagah Border Promotion Video (Image Credit-Social Media)
Udta Teer Wagah Border Promotion Video: आज सिनेमाघरों में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस की है, जोकि ये भूल जाता है कि वो पाकिस्तानी है, उसमें देशभक्ति इतनी ज्यादा होती हैं कि वो इंडियन जासूस बन जाता है। फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। तो वहीं उड़ता तीर फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा अली खान और आयुष्मान खुराना वाघा बार्डर पर गए थे। तो वहीं पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। जहाँ पर पाकिस्तान के म्यूजिक ने किया उनको परेशान, जिसका वीडियो वायरल होने पर पाकिस्तानी बना रहे हैं मजाक
उड़ता तीर मूवी का बाघा बार्डर पर प्रमोशन पाकिस्तानी कोक स्टूडियों के गाने ने किया परेशान (Udta Teer Wagah Border Promotion Viral Video Pakistani Reaction On Coke Studio Song)-
सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ वाघा बार्डर पर उड़ता तीर फिल्म के प्रमोशन के लिए गई थी। इस दौरान सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक वीडियो में सारा अली खान वहाँ मौजूद भारतीय सैनिकों से कहती हैं कि ये म्यूजिक थोड़ा कम करा दीजिए जिसपर सैनिक बताते हैं कि ये पाकिस्तान के कोक स्टूडियों में गाना बज रहा है। यहाँ पर नहीं बज रहा है, जिसके बाद सारा अली खान और आयुष्मान खुराना को उड़ता तीर फिल्म का प्रमोशन करने में थोड़ी परेशानी होती है। इसके बाद भी वो माइक में फिल्म का प्रमोशन करते हैं।
जैसे ही सारा और आयुष्मान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पाकिस्तानियों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। जैसा कि आप देख सकते हैं।
उड़ता तीर मूवी के बारे में (Udta Teer Movie Story)-
उड़ता तीर बिलाल (आयुष्मान खुराना) की कहानी है, जो एक पाकिस्तानी जासूस है और एक ब्लास्ट के बाद अपनी याददाश्त खो देता है और खुद को इंडियन काउंटर-टेररिज्म स्क्वाड का ऑफिसर समझने लगता है। सारा अली खान एक और ऑफिसर का रोल कर रही हैं, जिसे अपनी असली पहचान के बारे में नहीं पता। सारा और आयुष्मान 2026 की रोमांटिक कॉमेडी पति पत्नी और वो दो में साथ काम करने के बाद उड़ता तीर में फिर से साथ आ रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स और सिख्या एंटरटेनमेंट की बनाई उड़ता तीर में राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैयर, गुलशन ग्रोवर, रघुबीर यादव और सुप्रिया पिलगांवकर भी हैं। यह फिल्म पहले 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया ताकि रिलीज़ का समय साफ़ रहे।


