Babil Khan Net Worth: इरफान खान अपने पीछे बेटे बाबिल खान के लिए कुल कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं जानिए

Babil Khan Net Worth In Rupees: इमरान खान के बेटे बाबिल खान कल से ही सुर्खियों में है अपने द्वारा दिए हुए बयानों की वजह से चलिए जानते हैं कितने अमीर हैं बाबिल खान

Shikha Tiwari
Published on: 5 May 2025 11:46 AM IST
Babil Khan Net Worth In Rupees
X

Babil Khan Net Worth (Image Credit-Social Media)

Babil Khan Net Worth: मशहूर अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान का कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को बहुत खरीब कहा है। बाबिल खान ने बताया कि- "बॉलीवुड बहुत असभ्य है।" वीडियो वायरल होने के बाद अपने इंस्टाग्राम को डीएक्टिवेट करने के कुछ घंटों बाद, बाबिल खान इंस्टाग्राम पर वापस आ गए हैं। उन्होंने वीडियो के पीछे की कहानी को स्पष्ट करते हुए कोई नया पोस्ट शेयर नहीं किया है। हालांकि वह अपने इंडस्ट्री के साथियों जैसे सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव, जिनका नाम उन्होंने वायरल वीडियो में लिया था। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सक्रिय रूप से शेयर कर रहे हैं। रेडिट पर साझा किया गया उनका वीडियो रविवार को बहुत वायरल हुआ था। चलिए जानते हैं इमरान खान अपने बेटे बाबिल खान के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

इरफान खान के बेटे बाबिल खान कितने अमीर हैं ( Irfan Khan Son Babil Khan Net Worth In Rupees)-

इरफान खान काफी प्रसिद्ध एक्टर थे। उनकी एक्टिंग की दुनिया कायल थी। लेकिन गंभीर बीमारी के चलते इरफान की 53 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई थी। इरफान खान की मृत्यु से ना केवल उनके परिवार को ही अपितु मनोरंजन जगत को भी बहुत बड़ी हानि हुई थी। जब इरफान खान की मृत्यु हुई थी। उस समय इरफान खान अपने पीछे 321 करोड़ रूपए तक अपने परिवार और बच्चों के लिए छोड़कर गए थे। इरफान खान के जाने के बाद उनके बड़े बेटे बाबिल खान ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा लेकिन उनके लिए शायद बॉलीवुड में अपना कदम जमाना इतना आसान नहीं रहा है। यही वजह है कि बाबिल खान कल पूरी तरह से टूट गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर रोते हुए बॉलीवुड के स्टार किड्स और अन्य सितारों पर कुछ आरोप लगाए। जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया था। तो वहीं अब जाकर बाबिल खान इंस्टाग्राम पर वापस आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट कि मानें तो बाबिल खान के पास 5 से 6 करोड़ रूपए (Babil Kahn Ntet Worth In Rupees) तक की संपत्ति है।


1 / 1
Your Score0/ 1
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story