TRENDING TAGS :
Bank of Baroda Mein Khata Khulayo गाना क्यों हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल,जाने कौन है इसका सिंगर
Bank of Baroda Mein Khata Khulayo Song: बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाओं गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानिए कौन हैं ? इस गाने का सिंगर
Bank of Baroda Mein Khata Khulayo Song (Image Credit- Social Media)
Bank of Baroda Mein Khata Khulayo Song: सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो वहीं ये गाना अपने बोल और लैंग्वेज की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में ठेठ राजस्थानी लैग्वेज का प्रयोग किया गया है। चलिए जानते हैं इस वायरल हो रहे गाने के पीछे सिंगर कौन हैं और क्या है इस गाने में ऐसा जिसकी वजह से हो रहा है इतना वायरल
बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाओं गाना का सिंगर कौन (Bank of Baroda Mein Khata Khulayo Song Singer)-
Bank of Baroda Mein Khata Khulayo गाना वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस गाने के सिंगर कई सारे दावे कर रहे हैं। बता दे कि इस वायरल होने रहे गाने को राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ तहसील के चिराना गांव के रहने वाले बलवीर सैनी ने गाया है। बलवीर सैनी ने यह गीत एक पारंपरिक लोकगीत के रूप में प्रस्तुत किया था। जिसे राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में होली के दौरान चंग की थाप पर गाया जाता है।
वीडियो वायरल हुआ तो कई लोगों ने इसे अपने नाम से पेश करना शुरू कर दिया, लोग मूल गाने में बदलाव करके इसका श्रेय खुद ले रहे हैं, बलवीर सैनी का मूल गीत भले ही सादगी भरा था लेकिन आज की डिजिटल दुनिया में इसकी धुन और बोल ने इसे एक नया जीवन दे दिया है।
न्यूज तक को दिए अपने एक इंटव्यू में बलबीर सैनी ने बताया है कि मूल रूप से इस गाने के लेखक और सिंगर लीलाराम गुर्जर बांकोटी हैं, जो कि कोटपुलती के एक गांव के निवासी है। उन्होंने यह गाना 23 दिसंबर 2020 को अपने यूट्यूबर चैनल पर पोस्ट किया था। जिसपर केवल 74 हजार व्यूज आए थे लेकिन उस समय गाना हिट नहीं हुआ था।
इस गाने के गीत का सार देवरानी और जेठानी पर आधारित है। जिसमें देवरानी अपनी जेठानी को छेड़ती हुई नजर आती है। देवरानी जेठानी को बताती है कि उसका पति इराक में नौकरी कर रहा है। और 10 लाख रूपए के ड्रॉफ्ट का जिक्र करती है। उसका पति उसके लिए महंगे कपड़े और बच्चों के लिए खिलौने भेजता है। ये गाना एक व्यंग के रूप में गाया गया है।


