TRENDING TAGS :
TV TRP: स्टार प्लस के शोज का बुरा हाल, जी टीवी ने मारी बाजी, क्योंकि सास...2 भी हुआ धड़ाम
TV Shows TRP: टीवी सीरियल्स की TRP रिपोर्ट आ गई है, जिसके मुताबिक स्टार प्लस के नंबर वन शोज को जी टीवी के शोज ने पीछे छोड़ दिया है, आइए जानते हैं टॉप 5 में किन सीरियल्स ने अपनी जगह बनाई।
TV Shows TRP (Photo- Social Media)
TV Shows TRP: हर हफ्ते की TRP रिपोर्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है, सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि मेकर्स भी TRP चार्ट का इंतजार करते हैं, ताकी उसके मुताबिक वे अपने शो में ट्विस्ट एंड टर्न्स का सकें। इसी के साथ ही TRP चार्ट सामने आने से यह भी पता चल जाता है कि कौन सा शो दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। पिछले हफ्ते TRP शो में काफी कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिला था और इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही बदलाव हुआ, सालों से जहां स्टार प्लस के सीरियल्स TRP लिस्ट में राज कर रहे थे, वहीं अब जी टीवी के सीरियल्स का राज चल रहा है।
TRP रिपोर्ट में जी टीवी के सीरियल्स का जलवा
मालूम हो कि, TRP लिस्ट में सालों से स्टार प्लस के सीरियल्स का राज चल रहा है, कभी अनुपमा, कभी ये रिश्ता क्या कहलाता है, वहीं जब से क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल शुरू हुआ है, तभी से वो नंबर वन पर बना हुआ था, लेकिन इस हफ्ते जी टीवी के सीरियल ने स्टार प्लस के सभी शोज को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर अपनी जगह बना ली है।
इस हफ्ते की TRP रिपोर्ट के अनुसार नंबर वन पर जिस शो ने अपनी जगह बनाई है, वो जी टीवी का शो वसुधा है, वसुधा पिछले हफ्ते भी नंबर वन पर था, वहीं दूसरे नंबर पर "गंगा मां की बेटियां" सीरियल में अपनी जगह बनाई, जबकि पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" था। वहीं TRP लिस्ट में तीसरे नंबर पर जिस शो को जगह मिली, वो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ही है, और चौथे नंबर पर "तुम से तुम तक", वहीं अनुपमा TRP लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।
इस हफ्ते की TRP लिस्ट में जी टीवी के शोज का राज चल रहा है, वसुधा नंबर वन की गद्दी पर बैठा है, वहीं जो शो हमेशा से नंबर वन पर रहता था अनुपमा, वो अब पांचवें नंबर पर है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 भी तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, ऐसे में अब यकीनन मेकर्स को कहानी में ऐसा ट्विस्ट लाना होगा, जिससे शो की TRP में उछाल आए।


