TRENDING TAGS :
Batwara 1947 Cast Fees: बंटवारा 1947 फिल्म का कितना बजट है और किसने कितनी ली फीस जानिए
Batwara 1947 Cast Fees And Budget: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, चलिए जानते हैं, फिल्म के लिए किसने कितनी ली फीस और बजट
Batwara 1947 Cast Fees And Budget (Image Credit- Social Media)
Batwara 1947 Cast Fees: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जिनको दर्शकों ने गदर 2 और बॉर्डर 2 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ते हुए देखा है। एक बार फिर से वो पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए जंग लड़ते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस बार सनी देओल मुस्लिम होकर हिंदू महिला के लिए पाकिस्तानियों के खिलाफ जंग लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा पहले ही पसंद किया जा चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। चलिए जानते हैं बंंटवारा 1947 के लिए किसने कितनी फीस ली है। और फिल्म का कुल बजट कितना है।
बंटवारा 1947 कास्ट फीस और बजट (Batwara 1947 Star Cast Fees And Budget)-
बंटवारा 1947 सनी देओल फीस (Batwara 1947 Sunny Deol Fees)-
प्रख्यात फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म 'बटवारा 1947' उस दौर की कहानी है जब भारत को विभाजन के रूप में सबसे बड़ा आघात लगा था। यह सिर्फ मुसलमानों का भौगोलिक विभाजन नहीं था, बल्कि कई परिवारों को अपने घर, परिवार और मोहल्ले से अलग होने का दर्द सहना पड़ा। यह एक ऐसा घाव है जो आज भी इतिहास में ताजा है और कई भारतीयों की आंखों में बसा हुआ है। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म में सनी देओल ने एक मुस्लिम युवक का किरदार निभाया है। जोकि लखनऊ से जाकर लाहौर में रहने लगा है। सनी देओल ने बंटवारा 1947 के लिए रिपोर्ट के अनुसार 50-60 करोड़ रूपए तक चार्ज कर रहे हैं।
बंटवारा 1947 प्रीति जिंटा फीस (Batwara 1947 Preity Zinta Fees)-
बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा सनी देओल की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 6 से 10 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।
बंटवारा 1947 अली फजल फीस (Batwara 1947 Ali Fazal Fees)-
मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानि अली फजल भी बंटवारा 1947 में नजर आएंगे। अली फजल ने बंटवारा 1947 के लिए रिपोर्ट के अनुसार 5 से 7 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।
बंटवारा 1947 शबाना आजमी फीस (Batwara 1947 Shabana Azmi Fees)-
बंटवारा 1947 में शबाना आजमी एक हिंदू महिला का किरदार प्ले कर रही हैं। जो भारत और पाकिस्तान के बटवारे के बाद पाकिस्तान में रह जाती है। इस फिल्म के लिए शबाना आजमी ने 3 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।
बंटवारा 1947 करण देओल फीस (Batwara 1947 Karan Deol Fees)-
बंटवारा 1947 में सनी देओल के बेटे करण देओल नजर आने वाले हैं। फिल्म में भी सनी देओल के बेटे का किरदार प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 2 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।
बंटवारा 1947 मूवी बजट (Batwara 1947 Budget)-
आमिर खान के प्रोडक्शन के तहत बनी सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 के यदि बजट की बात करें तो फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रूपए तक बताया जा रहा है। लेकिन अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।


