Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की बंटवारा 1947 का टीजर आएगा कब? जानें

Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 के टीजर की रिलीज में सामने आ गई है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 May 2026 6:33 PM IST
Batwara 1947 Teaser
X

Batwara 1947 Teaser (Photo- Social Media)

Batwara 1947 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के फैंस के लिए साल 2026 बेहद कमाल का जा रहा है, क्योंकि इस साल सनी देओल की तीन फिल्में रिलीज होंगी, जहां जनवरी महीने में उनकी फिल्म बॉर्डर 2 ने खूब धमाल मचाया, वहीं अब अगस्त महीने में उनकी दूसरी फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका नाम "बंटवारा 1947" है, और इसी साल दिवाली पर उनकी फिल्म "रामायण" भी रिलीज होगी। फिलहाल, सनी देओल की फिल्म "बंटवारा 1947" से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जो फिल्म के टीजर से जुड़ी हुई है, आइए जानते हैं।

बंटवारा 1947 का टीजर कब आएगा

सनी देओल अपनी फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहें हैं, बता दें कि पहले इस फिल्म का टाइटल लाहौर 1947 था, लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर कोई विवाद न खड़ा हो, इसके चलते मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदल लिया और अब "बंटवारा 1947" कर दिया है। वहीं अब यह भी अपडेट मिल गया है कि बंटवारा 1947 का टीजर कब आएगा।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंटवारा 1947 का पहला टीजर 15 जून को जारी हो सकता है, बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म का टीजर जारी करने के लिए मुंबई में एक इंवेट का आयोजन भी करेंगे। वहीं टीजर के लिए आमिर खान ने अपनी आवाज भी दी है। यह खबर सुन दर्शक एक्साइटेड हो गए हैं, उम्मीद है कि मेकर्स द्वारा जल्द ही टीजर रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।

बंटवारा 1947 स्टार कास्ट

बंटवारा 1947 में सनी देओल के अलावा बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, जैसे कि - प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहें हैं, वहीं आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहें हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story