TRENDING TAGS :
Batwara 1947 फिल्म स्टार सनी देओल और प्रीति जिंटा में कौन ज्यादा अमीर?
Preity Zinta-Sunny Deol Net Worth: बंटवारा 1947 के लीड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा में किसके पास अधिक संपत्ति है, आइए जानते हैं।
Preity Zinta-Sunny Deol Net Worth
Preity Zinta-Sunny Deol Net Worth: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनीं फिल्म बंटवारा 1947 आज से थिएटरों में दस्तक दे चुकी है, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है, दर्शक फिल्म में सबसे अधिक किसी चीज की तारीफ कर रहें हैं तो वह सनी देओल की अदाकारी है। सनी देओल और प्रीति जिंटा फिल्म में बेहद कमाल की लग रही है, बता दें कि बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा और सनी देओल पति पत्नी के रोल में नजर आ रहें हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि दोनों में से किसके पास अधिक संपत्ति है।
सनी देओल या प्रीति जिंटा, किसके पास अधिक संपत्ति
सनी देओल और प्रीति जिंटा दोनों ही पिछले कई दशकों से फिल्मी पर्दे से राज कर रहें हैं, हालांकि प्रीति जिंटा लगभग 8 साल के लंबे अंतराल के बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही हैं, उन्हें आखिरी बार 'भैया जी सुपरहिट' फिल्म में देखा गया था, जो 2018 को आई थी, इसमें भी उनके साथ सनी देओल ही थे। वहीं अब 8 साल बाद प्रीति जिंटा फिर सनी देओल के साथ पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं। वहीं सनी देओल के बारे में बताएं तो उनकी इसी साल की शुरुआत में फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आइए इनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं -
सनी देओल की नेट वर्थ
सनी देओल का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के अमीर एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता है, जी हां! आज भी वे एक फिल्म के लिए लगभग 50 से 60 करोड़ रुपए चार्ज करते है। सनी देओल सिर्फ फिल्मों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि ब्रांड विज्ञापन और रियल एस्टेट निवेश से भी मोटा पैसा बनाते हैं। सनी देओल ने अच्छी खासी प्रॉपर्टी भी बना ली है, सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि यूके में भी उनकी प्रॉपर्टी है। उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर, रेंज रोवर और ऑडी जैसी करोड़ों की गाड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल ने 130 करोड़ से 220 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा किया है।
प्रीति जिंटा की नेट वर्थ
बॉलीवुड दिवा प्रीति जिंटा भी संपत्ति के मामले पर पीछे नहीं है, वे भी खूब पैसा छापती हैं, सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि कई और माध्यमों से प्रीति जिंटा की अर्निंग होती है। बता दो दिन प्रीति जिंटा इंडियन प्रीमियर लीग टीम 'पंजाब किंग्स' (Punjab Kings) की सह-मालिक हैं, साथ ही वे ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी भारी भरकम फीस चार्ज करती हैं। उनके पास मुंबई के पाली हिल में एक आलीशान फ्लैट और शिमला में पुश्तैनी घर और लॉस एंजिल्स में बेहद खूबसूरत घर है। वहीं अभिनेत्री के कार कलेक्शन के बारे में बताएं तो उनके पास रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350d, लेक्सस एलएक्स 470 और BMW जैसी गाड़ियां उनके गैराज में मौजूद है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीति जिंटा ने लगभग 183 करोड़ से 350 करोड़ तक का साम्राज्य खड़ा किया है।


