TRENDING TAGS :
Top 5 Hindi Thriller Series 2025: 2025 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इन थ्रिलर सीरीज को जरूर देखे
Best Top 5 Hindi Thriller Web Series 2025: इस साल रिलीज होने वाली 5 ऐसी थ्रिलर वेब-सीरीज जिसे नहीं देखा आपने तो अब देख ले नहीं तो पड़ेगा पछताना
Best Top 5 Hindi Thriller Web Series 2025 (Image Credit- Social Media)
Best 5 Thriller Web Series 2025: साल 2025 जल्द ही अलविदा कहने वाला है। और इससे पहले साल 2025 का आगमन होने वाला है। इस साल में काफी कुछ देखने को मिला है। इस साल की शुरूआत से लेकर साल के अंत तक कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। आज हम आपके लिए इस साल की कुछ ऐसी ही बेस्ट 5 थ्रिलर वेब-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी वेब-सीरीज देखने के शौख रखते हैं, तो आपको जरूर ये पाँच वेब-सीरीज देखनी चाहिए। यदि आप ने इन वेब-सीरीज को अभी तक नहीं देखा है, तो अब देख लीजिए, चलिए जानते हैं ऐसी 5 बेस्ट थ्रिलर वेब-सीरीज कौन-कौन सी हैं।
2025 की 5 सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब-सीरीज (Best Top 5 Web Series 2025 Release On OTT)-
पाताल लोक सीजन 2 (Paatal Lok Season 2)-
पाताल लोक सीजन 2 जिसमें जयदीप अहलावत लीड रोल में थे। ये 17 जनवरी 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस वेब-सीरीज को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। पाताल लोक सीजन 2 की कहानी इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी और एसीपी इमरान अंसारी दो अलग-अलग मामलों की जांच करते हैं जो धीरे-धीरे आपस में जुड़ जाते हैं। कहानी पूर्वोत्तर भारत में भ्रष्टाचार, राजनीति और उग्रवाद की पड़ताल करता है।
मंडाला मर्डर्स (Mandaala Murders)-
मंडाला मर्डर्स जोकि नेटफ्लिक्स पर आई थी, ये एक काल्पनिक शहर चरनदासपुर में सेट है, यह एक जासूसी थ्रिलर वेब-सीरीज है। इस वेब-सीरीज में वाणी कपूर, सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में हैं। यह सीरीज जासूस रिया थॉमस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनुष्ठानिक हत्याओं की जांच करती है। जैसे-जैसे मामला सुलझता है ये प्राचीन रहस्यों और काले जादू से जुड़े रहस्यों को उजागर करता है।
खौफ ( Khauf)-
मोनिका पंवर, चुम दरंग,रजत कपूर की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर वेब-सीरीज खौफ 18 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। खौफ मधु नाम की लड़की की कहानी है, जो अपने पास्ट को भूलकर अपने जीवन को सुधारने के लिए एक नए शहर में आती है लेकिन उसका पास्ट वहाँ भी उसका पीछा नहीं छोड़ता है। यही नहीं वहाँ पर मधु का सामना एक ऐसी रहस्यमयी ताकतों से होता है जिसके बारे में जानने के बाद वो दंग रह जाती है। इस वेब-सीरीज में आपको काफी कुछ आश्चर्यचकित कर देने वाले मोड देखने को मिलेंगे।
खाकी द बंगाल चैप्टर (Khakee The Bengal Chapter)-
नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च 2025 को ये बेव-सीरीज रिलीज हुई थी। जोकि 2000 के दशक के शुरूआती दौर के कोलकाता में घटित खाकी बंगाल अध्याय यह सीरीज आईपीएस अधिकारी अर्जुन मैत्रा की कहानी बताती है, जो एक शक्तिशाली आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ का पर्दाफाश करते हैं। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज अपराध और राजनीति के बीच संबंधों पर केंद्रित है।
द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man Seaosn 3)-
इस साल के अंत में प्राइम वीडियो पर द फैमिली मैन सीजन 3 रिलीज हुई है। इस सीरीज में एक बार फिर से मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी करते हुए नजर आएं हैं। लेकिन इस बार उनका मुकाबला जयदीप अहलावत से था। जिन्होंने इस सीरीज में खलनायक की भूमिका निभाई है। द फैमिली मैन 3 साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले सीरीज में से एक है।


