Best Mystery Thriller On Netflix:बेहद खतरनाक है नेटफ्लिक्स की ये फिल्म, वॉचलिस्ट में जरूर करें शामिल

Best Mystery Thriller On Netflix: इन दिनों नेटफ्लिक्स की एक Mystery Thriller फिल्म की चर्चा जमकर हो रही है, जिसका नाम Raakaasa है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 May 2026 6:27 PM IST
Best Mystery Thriller On Netflix
X

Best Mystery Thriller On Netflix

Best Mystery Thriller On Netflix: मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म किसे पसंद नहीं होती, बढ़ती कहानी के साथ फिल्म में जैसे जैसे ट्विस्ट और सस्पेंस बढ़ता है, वैसे ही दर्शकों का दिमाग भी हिल जाता है। हमारे हिंदी सिनेमा जगत में बहुत सी ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं, जो दर्शकों के कल्पना से परे होती है, दर्शक फिल्म देख कयास भी नहीं लगा सकते कि आगे कहानी में क्या होगा, जिस वजह से उन्हें अंत तक फिल्म खुद से बांधे रहती है। आज हम अपने रीडर्स को नेटफ्लिक्स की एक ऐसी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जो उनके होश उड़ा देगी।

नेटफ्लिक्स की ट्रेडिंग मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म

यदि आप भी ढूंढ रहें हैं कि अगली फिल्म आपको कौन सी देखनी चाहिए तो हम आपको एक ऐसी फिल्म का नाम बताने वाले हैं, जिसे आपकी वॉच लिस्ट में जरूर होना चाहिए, यदि आप सस्पेंस थ्रिलर फिल्में पसंद करते हैं, तब तो आपको पक्का ये फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए, अब यदि आपको फिल्म का नाम बताए तो हम जिस फिल्म की बात कर रहें हैं उसका नाम राकासा (Raakaasa) है, जो कि एक तेलुगु फिल्म है, ये फिल्म इन दिनों दर्शकों के बीच छायी हुई है।


क्या है राकासा मूवी की कहानी

राकासा मूवी की कहानी के बारे में बताएं तो इसकी कहानी वीरू नाम के एक शख्स की है, जो अमेरिका से अपने गांव लौटता है। अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी न हो पाने की निराशा में वह एक पुराने किले के पास सो जाता है, उसकी वजह से जाने अंजाने में बुरी आत्माएं जाग जाती हैं, और पूरे गांव पर खतरा मंडराने लग जाता है। कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है, एक से एक चौंकने वाले ट्विस्ट सामने आते हैं, कुछ जगह पर तो कहानी आपका दिमाग हिला कर रख देगी। पूरी मूवी में आप एक सेकंड के लिए भी बोर नहीं होंगे, क्योंकि कहानी मजबूती से आपको खुद से बांधे रखेगी।

राकासा मूवी कास्ट

राकासा फिल्म में मुख्य भूमिका में संगीत शोभन (Sangeeth Shoban) और नयन सारिका नजर आ रहें हैं। वहीं सपोर्टिंग रोल में वेंनेला किशोर, ब्रह्माजी, तनिकेला भरानी और गेटअप श्रीनु जैसे कलाकार हैं, इस धमाकेदार फिल्म का निर्देशन मनसा शर्मा ने किया है। बता दें कि फिल्म 'राकासा' 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अब दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story