Best Thriller Film: दृश्यम की बाप है ये फिल्म, दिमाग हिला देगी कहानी, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर मौजूद

Best Thriller Film: दृश्यम फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है, लेकिन अब हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो दृश्यम को कड़ी टक्कर देती है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 May 2026 4:02 PM IST
Best Thriller Film On Jio Hotstar
X

Best Thriller Film On Jio Hotstar

Best Thriller Film: मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 आने वाली 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, फिल्म का तगड़े से प्रमोशन किया जा रहा है, मेकर्स हिंट दे चुके हैं कि दृश्यम की तीसरी फ्रेंचाइजी अन्य दो फ्रेंचाइजी से बेहद धमाकेदार होगी, पहले से अधिक सस्पेंस और थ्रिल दर्शकों को देखने को मिलेगा, दृश्यम 3 की रिलीज से पहले यदि आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो हम आपको यहां एक ऐसी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देख आपका दिमाग हिल जाएगा, क्योंकि थ्रिलर के मामले में ये फिल्म दृश्यम की भी बाप है, आइए फिर बिना समय बर्बाद किए आपको फिल्म का नाम बताते हैं।

दृश्यम की बाप है ये फिल्म

यदि आप भी घर बैठे थ्रिलर मूवी देखने का प्लान बना रहें हैं तो हम आपको एक ऐसी फिल्म बताने वाले हैं, जिसके आप दीवाने बन जाएंगे, जी हां! ये फिल्म कुछ ऐसी है, जिसे अंत तक बिना देखें आप उठना नहीं चाहेंगे, क्योंकि हर पल कहानी में अलग अलग ट्विस्ट आ जाता है, जो दर्शकों से खुद को बांधे रखता है। चलिए अब सस्पेंस हटाते हुए हम आपको उस फिल्म का नाम बताते हैं, दृश्यम को थ्रिल और सस्पेंस के मामले में कड़ी टक्कर देने वाली फिल्म का नाम "किष्किंधा कांडम" (Kishkindha Kaandam Movie) है, जो से 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।


किष्किंधा कांडम (Kishkindha Kaandam Film) एक बेहतरीन मलयालम रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों के होश उड़ा देती है। फिल्म की कहानी में हर पल ऐसे ट्विस्ट आते हैं, कि दर्शकों का दिमाग हिल जाएगा। किष्किंधा कांडम फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक ऐसे छोटे से गांव की है, जहां बहुत से बंदर रहते हैं। वहां एक परिवार रहता है, फिल्म की कहानी उसी परिवार की बंदूक खोने की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है, अंत में कहानी में जो राज खुलता है, वो यकीनन होश उड़ा देगा।

किष्किंधा कांडम स्टार कास्ट

मलयालम फिल्म किष्किंधा कांडम के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आसिफ अली, विजयराघवन, और अपर्णा बालमुरली मुख्य किरदारों में हैं, इस फिल्म का निर्देशन दिंजिथ अय्याथन ने किया है। बता दें कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है, ये मलयालम फिल्म हिंदी भाषा में भी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story