Seher Hone Ko Hai: भाविका शर्मा बनीं नई सहर, फर्स्ट लुक वायरल, देखें

Seher Hone Ko Hai Bhavika Sharma: सहर होने को है सीरियल की नई सहर यानी कि भाविका शर्मा का फर्स्ट लुक रिवील हो चुका है, आइए दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Jun 2026 9:58 PM IST (Updated on: 16 Jun 2026 10:08 PM IST)
Seher Hone Ko Hai Bhavika Sharma
X

Seher Hone Ko Hai Bhavika Sharma

Seher Hone Ko Hai Bhavika Sharma: सहर होने को है सीरियल पिछले कुछ महीनों से चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि शो के लीड एक्टर्स पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच अनबन की खबरें आईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच अच्छा खासा लफड़ा हो गया था, हालांकि इसके बावजूद भी दोनों शूटिंग कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद खबरें आईं कि ऋषिता कोठारी ने शो छोड़ने का फैसला किया है, जिसने फैंस को निराश कर दिया। हालांकि अब कंफर्म हो चुका है कि ऋषिता कोठारी की जगह टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा ले रहीं हैं, और उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो चुका है, आइए दिखाते हैं।

नई सहर का फर्स्ट लुक आउट

सहर होने को है शो के लिए नई सहर की तलाश लंबे समय से की जा रही है, जिसके लिए मेकर्स ने कई अभिनेत्रियों को अप्रोच किया। हालांकि अंत में तलाश जाकर भाविका शर्मा पर रुकी। भाविका शर्मा के नाम पर पक्की मुहर लग चुकी है। जी हां! वे "सहर होने को है" की नई सहर हैं, और अब उनका फर्स्ट लुक भी वायरल हो गया है। भाविका शर्मा का सहर के रूप में नया लुक वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन आ रहें हैं। भाविका के फैंस उन्हें सहर के रूप में देख बेहद खुश हैं, लेकिन सहर होने को है सीरियल को पसंद करने वाले दर्शक निराश हैं, क्योंकि वे ऋषिता कोठारी को ही सहर के किरदार में देखना चाहते थे। भाविका शर्मा सहर के रोल में जंच तो रहीं हैं, अब देखना होगा कि वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।

भाविका शर्मा के बारे में

भाविका शर्मा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं, उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। भाविका ने अपने करियर की शुरुआत 'परवरिश - सीजन 2' से की थी। उनका जन्म 26 नवंबर 1998 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वे कई पॉपुलर टीवी शो में नजर आ चुकीं हैं। भाविका को लोगों के बीच पॉपुलैरिटी जीजी मां सीरियल से मिली, जिसमें उन्होंने नियति का रोल अदा किया था। इसके बाद भाविका शर्मा "मैडम सर" शो में नजर आईं, जहां उनके किरदार को काफी सराहा गया। भाविका शर्मा स्टार प्लस के चर्चित शो "गुम है किसी के प्यार में" का भी हिस्सा बनीं और उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, अब भाविका "सहर होने को है" में सहर का रोल अदा करने जा रहीं हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story