Bhojpuri Vs Bollywood Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस और बॉलीवुड एक्ट्रेस में छिड़ी जंग, देखें वीडियो

Bhojpuri Actress Vs Bollywood Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस का उड़ाया मजाक, जाने क्या कहा

Shikha Tiwari
Published on: 31 July 2026 3:25 PM IST
Bhojpuri Actress Vs Bollywood Actress
X

Bhojpuri Actress Vs Bollywood Actress (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Actress Vs Bollywood Actress: मनोरंजन जगत में इस समय भोजपुरी दुनिया की एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हैं। हालहि में अक्षरा सिंह को वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ देखा गया। उसके बाद अक्षरा सिंह को श्रद्धा कपूर की फिल्म इक्का में देखा जाएगा। तो वहीं इस समय सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, बता दे कि भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस ने उड़ाया बॉलीवुड एक्ट्रेस का मजाक वीडियो वायरल (Bhojpuri Actress Mock Bollywood Actress Video Viral)-

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस, बॉलीवुड एक्ट्रेस का मजाक उड़ा रही हैं। बता दे कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी और रानी चटर्जी एक साथ किसी मेकअप स्टूडियो में नजर आती हैं। जहाँ पर नीलम गिरी रानी चटर्जी से बुटाक्स के बारे में बात करती हैं। रानी चटर्जी कहती हैं,कि भोजपुरी एक्ट्रेस बुटॉक्स,मुझे लगता है कि बॉलीवुड में होते तो करवाना पड़ता। जिसके बाद आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी लिप फिलर और अन्य चीजों का मजाक उड़ाने लगी। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

बता दे कि उनका ये वीडियो भोजपुरी बवाल शो का है। ये शो इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि भोजपुरी बवाल जियोहॉटस्टार पर 2 अगस्त 2026 को आएगा। इस शो में भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं। जिसमें आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, काजल राघवानी और तेजप्रताप यादव हैं। इस शो में इन सभी सेलेब्स की पर्सनल लाइफ भी दिखाई जाएगी। ये शो अबतक के जितने भी रियलटी शो हैं, उनसे एकदम हटकर होगा। शो के टीजर के बाद से ही दर्शकों के मन में शो को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story