Bhojpuri हीरोइन ने Pati Patni Aur Woh Do मूवी पर कसा तंज, कहा- बस यही बाकी रह गया था

Anjana Singh On Pati Patni Aur Woh Do: भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो मूवी पर तंज कसा है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 15 May 2026 10:04 PM IST
Anjana Singh On Pati Patni Aur Woh Do
X

Anjana Singh On Pati Patni Aur Woh Do

Anjana Singh On Pati Patni Aur Woh Do: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म पति पत्नी और वो दो 15 मई से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसी बीच भोजपुरी की एक जानी मानी अदाकारा अंजना सिंह ने इस फिल्म का मजाक उड़ाया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पति पत्नी और वो दो मूवी पर निशाना साधा, आइए जानते हैं अंजना सिंह ने क्या कहा।

अंजना सिंह का बॉलीवुड फिल्म पर निशाना

भोजपुरी अदाकारा अंजना सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख यूजर्स मान बैठे हैं कि उन्होंने ये पोस्ट आयुष्मान खुराना की फिल्म "पति पत्नी और वो दो" के लिए ही साझा किया है। अंजना सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है, "एक घरवाली दो बाहरवाली.... मतलब हद है.... बस यही नाम मूवी का बाकी रह गया है।"

अंजना सिंह ने अपने पोस्ट में कही भी "पति पत्नी और वो दो" का नाम मेंशन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने पोस्ट में जो कुछ भी लिखा है उसे देख ही यूजर्स समझ बैठे हैं कि अंजना सिंह का निशाना साफ साफ बॉलीवुड फिल्म "पति पत्नी और वो दो" पर है। उन्होंने इस पोस्ट के बैकग्राउंड में गाना भी ऐसा लगाया है, जिससे इशारा साफ समझ रहा है। अंजना सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी आ रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, "पति पत्नी और वो दो।" दूसरे ने लिखा, "लगता है आपने पति पत्नी और वो दो मूवी देख ली है।" तीसरे ने लिखा, "कलयुग है भैया।" और कमेंट्स बॉक्स में हंसने वाला इमोजी देखने को मिल रहा है।

पति पत्नी और वो दो मूवी की बात करें तो फिल्म की कहानी प्रजापति पांडे की है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना निभा रहें हैं, वामिका गब्बी फिल्म में उनकी पत्नी के रोल में हैं। वहीं फिल्म में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में हैं। बीवी होने के बाद भी दो हसीनाओं के पीछे प्रजापति पांडे बुरी तरह फंसे हुए हैं, कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म को दर्शक अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story