Khesari Lal Vs Anjana Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में नया बवाल, खेसारी लाल यादव संग इस हीरोइन का हुआ पंगा

Khesari Lal Yadav Vs Anjana Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री से नया लफड़ा हो गया है, जी हां! इस बार खेसारी लाल यादव का पंगा भोजपुरी की हसीना अंजना सिंह से हुआ, आइए जानते हैं विस्तार से।

Shivani Tiwari
Published on: 7 July 2026 2:50 PM IST
Khesari Lal Vs Anjana Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में नया बवाल,  खेसारी लाल यादव संग इस हीरोइन का हुआ पंगा
X

Khesari Lal Yadav Vs Anjana Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, खासतौर पर पॉवर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच 36 का आंकड़ा है, ऐसे में इनके फैंस भी आपस में आए दिन सोशल मीडिया पर लड़ते हैं। हालांकि इस बार खेसारी लाल यादव की लड़ाई पवन सिंह से नहीं, बल्कि भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री अंजना सिंह से हुई है, जी हां! अंजना सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव के बारे में ऐसा कुछ कह दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के फैंस अंजना सिंह को बुरी तरह घेर लिए हैं, लेकिन अंजना सिंह भी कम नहीं हैं, वे लगातार खेसारी लाल यादव और उनके फैंस की बेइज्जती कर रही हैं।

खेसारी लाल यादव vs अंजना सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री में नया पंगा हो गया है, इस बार पंगा खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के बीच हुआ है। दरअसल हुआ यूं कि अंजना सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट किया , जिसमें उन्होंने खेसारी लाल यादव के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे खेसारी के फैंस को मिर्ची लग गई और अब वे पिछले तीन दिनों से लगातार अंजना सिंह को ट्रोल कर रहें हैं।


अंजना सिंह ने पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव के बारे में बात करते हुए कहा था - खेसारी लाल कुछ भी कहते हैं। वो बोलना तो सही चाहते हैं, लेकिन जब उनका बयान बाहर आता है, तो वह सुनने में बहुत अजीब और गड़बड़ लगता है, भले ही उनका मतलब सही हो। इस बयान के साथ ही अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव को मौगा स्टार कह दिया था, जिस वजह से खेसारी के फैंस का पारा हाई हो गया और अब वे अंजना सिंह को अपने लपेटे में ले लिए हैं।

जहां एक तरफ खेसारी के फैंस अंजना सिंह के बारे में भद्दे भद्दे कमेंट्स कर रहें हैं, वहीं अंजना सिंह भी बैक टू बैक पोस्ट साझा कर खेसारी के फैंस को लताड़ रहीं हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें हाथी को चारों ओर से कुत्ते घेरे हुए हैं, इस तस्वीर को शेयर कर अंजना सिंह ने खेसारी के फैंस के लिए लिखा, "भौंकते रहो।" इसी तरह खेसारी के फैंस पर अपनी भड़ास निकालते हुए अंजना सिंह ने कई पोस्ट शेयर किए हैं, जो तेजी से यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story