TRENDING TAGS :
Bhojpuri Actress: भोजपुरी सिनेमा की वो एक्ट्रेस जिनका घर विदेश में हैं, जानिए उनके बारे में
Bhojpuri Actress House In Foreign: भोजपुरी जगत की वो एक्ट्रेस जिनके खुद के घर विदेश में हैं, चलिए जाने हैं उनके बारे में
Bhojpuri Actress House In Foreign (Image Credit- Social Media)
Bhojpuri Actress House : भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक छोटे से रोल से की थी। और आज भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मोनालिसा समेत कई एक्ट्रेस हैं। ये एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। और भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक है। लेकिन आज हम भोजपुरी सिनेमा की उन एक्ट्रेस के बारे में बात करने जार हे हैं। जिनके पास भारत समेत विदेश में भी घर है। चलिए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की उन एक्ट्रेस के बारे में
भोजपुरी सिनेमा की वो एक्ट्रेस जिनका घर विदेश में है ( Bhojpuri Actress House In Foreign)-
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Bhojpuri Actress Amrapali Dubey House)-
भोजपुरी की सबसे अमिर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जो अक्सर निरहुआ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आम्रपाली दुबे का खुद का घर गोरखपुर में है। इसके अलावा मुंबई में भी उनका घर है। इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार आम्रपाली दुबे का घर दुबई में भी है।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा घर (Bhojpuri Actress Monalisa Dubey House)-
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा जिनका मूल घर कोलकाता में हैं। उसके अलावा मोनालिसा और उनके पति विक्रम सिंह राजपूत का घर मुंबई में हैं। तो वहीं इसके अलावा मोनालिसा के बारे में कहा जाता है। कि वो अक्सर दुबई में छुट्टियाँ बीताने जाती है। और उनका दुबई में घर है। ऐसी अफवाहें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Bhojpuri Actress Rani Chatarjee House)-
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का वाराणसी में एक फॉर्म हाउस है। इसके अलावा उनका मुंबई में भी एक घर है। एक रिपोर्ट के अनुसार रानी चटर्जी का परिवार पहले पाकिस्तान में रहता था। विभाजन के बाद भारत आ गया। लेकिन उनकी जड़े पाकिस्तान में है। इसके अलावा रानी चटर्जी विदेशों में छुट्टियाँ बिताने जाती है। जिसकी वजह से अफवाहे आती हैं कि उनका घर विदेश में है। लेकिन आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं प्राप्त होती है।
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Bhojpuri Actress Nidhi Jha)-
भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा का परिवार कनाडा में रहता है। जिसकी वजह से वो अक्सर कनाडा आती जाती रहती हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं प्राप्त होती है।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh House)-
भोजपुरी अभिनेता अक्षरा सिंह जो अक्सर स्टेज शो करने के लिए अमेरिका जाती रहती हैं। उनका खुद का घर मुंबई और पटना में है। लेकिन उनके बड़े भाई, भाभी, बुआ, भतीजे और भतीजी अमेरिका में रहते हैं। जिनके साथ उन्होंने तस्वीरें शेयर की थी। तो वहीं खबरें ये भी आई थी कि अक्षरा सिंह ने अमेरिका में घर लिया है। लेकिन आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं प्राप्त होती है।


