TRENDING TAGS :
Bhojpuri Bawaal शो की शुरूआत में ही Pawan Singh, तेज प्रताप यादव पर गुस्सा होते हुए आए नजर, देखें
Bhojpuri Bawaal Pawan Singh Video: भोजपुरी बवाल शो की अभी शुरूआत ही हुई तभी, शो के सेट से पवन सिंह और तेज प्रताप यादव के बीच बहस की खबरे आई सामने
Bhojpuri Bawaal Pawan Singh Tej Pratap Yadav Video (Image Credit-Social Media)
Bhojpuri Bawaal Show Pawan Singh Video: आपने बिग बॉस, राइज एंड फॉल, लॉक अफ जैसे कई सारे शो देखें होंगे। लेकिन अब जाकर भोजपुरी जगत अपना एक खुद का रियलटी शो लेकर आ रहा है। जिस रियलटी शो का नाम है Bhojpuri Bawaal ये रियलटी शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस रियलटी शो में भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध सुपरहस्टार शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार के प्रसिद्ध राजनेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शो के सेट से एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पवन सिंह गुस्से से जाते हुए नजर आए हैं।
भोजपुरी बवाल के सेट पर पवन सिंह गुस्से में आए नजर (Bhojpuri Bawaal Show Pawan Singh Tej Pratap Yadav Video)-
भोजपुरी जगत का रियलटी शो Bhojpuri Bawaal जल्द ही कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो का प्रोमों रिलीज किया जा चुका है। तो वहीं शो के शूटिंग सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह, तेज प्रताप यादव, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और अन्य लोग नजर आ रहे हैं। बाकि सब सीट पर बैठे हुए हैं। तो वहीं पवन सिंह वहाँ पर किसी बात पर पहले बात करते हैं फिर वहाँ से चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे दावे किए जा रहे हैं। जिसमें एक दावा ये भी किया जा रहा है। पवन सिंह और तेज प्रताप यादव के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है। जिसपर पवन सिंह वहाँ से चले जाते हैं।
आम्रपाली दुबे और निहरूआ उनको समझाते हुए नजर आते हैं। जैसा कि सभी को पता है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे संग उनका रिश्ता काफी अच्छा है। वो उनका बहुत सम्मान करते हैं। ये पूरा मामला क्या है, इसके बारे में तभी पता चलेगा, जब शो की शुरूआत होगी। जिसके लिए दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ेगा।


