जिस एक्टर को अंग्रेज देना चाहते थे फांसी. उसी ने बना दिया Bhojpuri Cinema

Bhojpuri Cinema History: भोजपुरी सिनेमा जगत का पिता किसे कहा जाता है, जिसने अंग्रेंजो के खिलाफ लड़ी लड़ाई,आज उन्हीं की वजह से है भोजपुरी सिनेमा

Shikha Tiwari
Published on: 11 May 2026 3:35 PM IST
Who Was The Father On Bhojpuri Cinema
X

Bhojpuri Cinema History (Image Credit- Social Media)

Bhojpuri Cinema History: भोजपुरी सिनेमा आज जिस मुकाम पर है। उसको यहाँ तक पहुँचाने का काम जिसने किया है। उसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज भोजपुरी सिनेमा भले ही रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गानों और फिल्मों की वजह से कहीं ना कहीं लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। भोजपुरी के गाने आज देश-विदेश हर एक जगह किसी भी फंक्शन में चार चाँद लगाने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही भोजपुरी सिनेमा में अब कुछ ऐसे भी गाने आने लगे हैं जिसकी वजह से अश्लीलता चरम पर देखने को मिलती है। लेकिन आज हम इन सबपर चर्चा करने नहीं जा रहे हैं। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा के उस एक्टर और भोजपुरी सिनेमा के पिता के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने भोजपुरी सिनेमा की नीव रखी थी।

भोजपुरी सिनेमा के पिता कौन हैं? ( Who Is The Father Of Bhojpuri Cinema)-

भोजपुरी सिनेमा के आज कई सारे एक्टर ऐसे हैं जो बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। जिसमें रवि किशन एक ऐसे एक्टर हैं। जिन्होंने ना केवल बॉलीवुड में ही अपितु साउथ और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। भोजपुरी सिनेमा के कई एक्टर ऐसे भी हैं जो आज के समय में राजनीति में भी अपना वर्चस्व कायम किए हुए हैं। लेकिन आज भोजपुरी सिनेमा जिस दिग्गज एक्टर की वजह से जाना जाता है। आज हम उसके बारे में बात करने जा रहे हैं।



बता दे कि भोजपुरी सिनेमा के पिता नाजिर हुसैन जी को कहा जाता है। नाजिर हुसैन जी का जन्म 15 मई 1922 में दिलदारनगर के पास उसियां गाँव में हुआ था। जोकि उत्तर प्रदेश में स्थित है। नासिर हुसैन जी एक्टर बनने से पहले स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई भी किए थे। जिसके लिए उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का हिस्सा बने थे। इन्होंने सेना के अलावा रेलवे में नौकरी की उसके बाद सिनेमा में अग्रसर हुए। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के माध्यम से अपनी संस्कृति को एक नई पहचान दिलाई। इन्होंने कामसार फिल्म की स्थापना की, नाजिर हुसैन ने बतौर एक्टर, फिल्म निर्माता और स्क्रीनराइटर के रूप में 500 से भी अधिक फिल्मों का निर्माण किया है। नाजिर हुसैन जी ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से बातचीत करके भोजपुरी सिनेमा का निर्माण किया। नाजिर हुसैन जी का 16 अक्टूबर 1987 में निधन हो गया।

भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म कौन-सी थी (Bhojpuri Cinema First Movie)-





भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म की गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो थी। जिसमें बतौर एक्टर के तौर पर नाजिर हुसैन जी नजर आए थे। यह फिल्म 1963 में रिलीज हुई थी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story