×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'बस कर पगली' रिलीज, एक दिन में मिले मिलियन व्यूज, देखिए Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों पूरी तरह से छाए हुए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 24 Aug 2021 9:19 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों पूरी तरह से छाए हुए हैं। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि जैसी ही कोई गाना रिलीज होता है ट्रेंड में आ जाता है। एक बार फिर खेसारी लाल यादव अपने भोजपुरिया दर्शकों को झूमाने आ गए हैं। खेसारी लाल यादव का वीडियो सॉन्ग (Video Song) 'बस कर पगली' (Bas Kar Pagli) रिलीज हो चुका है।

इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ एक दिन हुए हैं लेकिन इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari lal yadav Ka Gana) 'बस कर पगली' 23 अगस्त 2021 को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस एचडी सॉन्ग को अब तक 33 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस मेघा शाह (Megha Shah) नजर आ रही हैं। खेसारी लाल और मेघा शाह की जोड़ी इस समय इंटरनेट पर गर्दा मचा दिया है। यह पूरा गाना खेसारी लाल यादव और मेघा शाह पर फिल्माया गया है। बता दें कि भोजपुरी गाना 'बस कर पगली' में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया है शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने। वहीं इस बेहतरी गाने का लिरिक्स दिया है श्याम देहाती ने। जबकि इस गाने का म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और कोरियोग्राफ किया है प्रसुन यादव ने।

ये भी है गाना

खेसारी लाल यादव इन दिनों ट्रेंडिंग किंग कहे जाने लगे हैं। कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का गाना 'बिहार की तरह डूब जायेंगे' (Bihar Ki Tarah doob Jayenge) रिलीज हुआ था। इस गाने ने लोगों को खूब पसंद आया है। यह गाना 18 अगस्त 2021 में रिलीज हुआ था। जिसे अब तक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव का यह गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल (Youtube channel) पर रिलीज हुआ था। इस गाने को म्यूजिक दिया था आर्या शर्मा ने।

Shweta

Shweta

Next Story