×

Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह मां दुर्गा की भक्ति में डूबे, रिलीज हुआ भोजपुरी नवरात्रि सॉन्ग 'भूखSबू जे नवमी'

Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह का नवरात्रि सॉन्ग (Pawan Singh Navratri Song) ‘भूखSबू जे नवमी’ (Bhookh bu Je Navami) को रिलीज कर दिया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 13 Oct 2021 9:36 AM GMT
Pawan Singh
X

पवन सिंह (फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि का मौका है और भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम न मचे, ऐसा कैसे हो सकता है। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक सभी सिंगर्स नवरात्रि के जश्न में डूबे हुए हैं। मां दुर्गा की भक्ति में पूरा देश रमा हुआ है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh Bhojpuri Songs) भला कहां पीछे रहने वाले हैं।

पवन सिंह का नवरात्रि सॉन्ग (Pawan Singh Navratri Song) 'भूखSबू जे नवमी' (Bhookh bu Je Navami) को रिलीज कर दिया है। जिसे दर्शक ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। नवरात्रि गीत (Bhojpuri Navratri geet 2021) में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा नजर आ रही है। दोनों की जोड़ी काफी समय बाद देखने को मिल रहा है।

भोजपुरी देवी गीत (bhojpuri devi geet) 'भूखSबू जे नवमी' को सिर्फ एक दिन में 15 लाख व्यूज मिला है। पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग (Pawan singh navratri special song) का वीडियो यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। भक्तों को पवन सिंह का यह नवरात्रि एचडी सॉन्ग इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। यह पहली मर्तबा है। जब पवन सिंह के साथ किसी भक्ति गीत में एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा नजर आयी हो। स्मृति सिन्हा ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी हैं। इनका यह ट्रैडिशनल लुक भोजपुरी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

बता दें कि पवन सिंह का नवरात्रि गाना (Pawan Singh Ka Navratri Gana) में स्मृति सिन्हा पवन की पत्नी बनी हुई है। इस गाने में वह दुर्गा मां से बच्चों की सुख पाने के लिए गुहार लगा रही है। पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने भक्ति गीत 'भूखSबू जे नवमी' में मधुर आवाज दी है। यह भक्ति सॉन्ग (bhojpuri bhakti gana) दिल को छू जाने वाला है। इस देवी गीत को प्रोड्यूस किया है रवि पांडित ने म्यूजिक दिया है प्रियांशू सिंह ने और खूबसूरत लिरिक्स लिखे हैं छोटू यादव ने। वहीं स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी सिनेमा में करियर की शुरुआत फिल्म रंगीला बाबू से किया। इस फिल्म में स्मृति निरहुआ के साथ नजर आई थी। इसके बाद स्मृति भोजपुरी टीवी सीरियल जय मां वैष्णो देवी में नजर आई थी। यहीं से स्मृति को नई पहचान मिली।

Shweta

Shweta

Next Story