Bhojpuri Gana: होली से पहले रिलीज हुआ निरहुआ और नीलम गिरी का धमाकेदार सॉन्ग, दोनों की केमेस्ट्री ने लगाई आग

Malpuwa Jaisan Gaal Song: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का नया गाना 'मलपुआ जइसन गाल' हाल ही में रिलीज हुआ है। निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाक बनाए हुए हैं और ऐसे कुछ दिन पहले ही उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 March 2023 3:56 PM IST
Dinesh Lal Yadav and Neelam Giri Song Poster
X

Dinesh Lal Yadav and Neelam Giri Song Poster (Photo- Social Media)

Malpuwa Jaisan Gaal Song: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का नया गाना 'मलपुआ जइसन गाल' हाल ही में रिलीज हुआ है। निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाक बनाए हुए हैं और ऐसे कुछ दिन पहले ही उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है।

नीलम गिरी संग उनकी केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

'मलपुआ जइसन गाल' एक होली सॉन्ग है, जिसे निरहुआ और एक्ट्रेस नीलम गिरी पर फिल्माया गया है। गाने में इन दोनों की केमिस्ट्री ने आग लगा दी है। होली के रंग में रंगे दोनों का यह गाना ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और दर्शक इसे बार बार सुन रहें हैं।

नीलम गिरी गाने में सफेद सलवार सूट में नजर आ रहीं हैं तो वहीं निरहुआ भी व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने जमकर होली खेल रहें हैं। होली के कुछ दिन पहले रिलीज हुआ यह गाना अब यकीनन आपकी होली पार्टी में जोश भर देगा।

देखें वीडियो -

निरहुआ का यह नया गाना यकीनन अब होली के दिन खूब बजने वाला है और लोग जमकर डांस भी करने वाले हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story