Pawan Singh Wife Jyoti Singh: ज्योति सिंह का पवन सिंह के लिए प्रेम पत्र, कहा- मेरा नाम अपने हिस्से..

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पावर स्टार पति के लिए खास मैसेज शेयर किया है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Aug 2026 12:49 PM IST
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: ज्योति सिंह का पवन सिंह के लिए प्रेम पत्र, कहा- मेरा नाम अपने हिस्से..
X

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में रहता है, दोनों के बीच तलाक का मामला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक दोनों अलग नहीं हो पाए हैं। पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देना चाहते हैं, लेकिन ज्योति सिंह हैं कि वो तलाक नहीं चाहती हैं, यही वजह है कि अब तक दोनों कानूनी तरीके से अलग नहीं हो पाए हैं। इन सबके बीच ज्योति सिंह ने प्रिय पतिदेव पवन सिंह के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो यूजर्स का तेजी से ध्यान खींच रहा है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का खास पोस्ट

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार कुछ न कुछ ऐसे पोस्ट शेयर करती हैं, जो पवन सिंह की तरफ इशारा करते हैं, वहीं अब फिर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चाओं में आ गया है। ज्योति सिंह ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में साझा किया है।


ज्योति सिंह द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के बारे में बताएं तो उसमें प्रिय पतिदेव को नाम से एक खास मैसेज लिखा है, जो इस प्रकार है - प्रिय पतिदेव! यदि नियति फिर कभी हमें एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना। क्योंकि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती, किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान खोजते रहना होती है। इस बार उस स्त्री को चुनना, जिसके आने से तुम्हारे दिन पूरे हो जाएं, जिसे अपने हिस्से का स्नेह मांगना न पड़े। जिसकी खामोशी भी तुम्हें सुनाई दे। मैं नहीं चाहती कि कोई और भी मेरी तरह अपने ही घर में अपनी मौजूदगी का प्रमाण देता फिरे। अगर प्रेम निभा न सको, तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको तो इस बार मुझे मत चुनना। मैं दुआ बनकर रह लूंगी। पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।" ज्योति सिंह का ये पोस्ट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


बता दें कि ज्योति सिंह अधिकतर ही पवन सिंह के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती हैं, कभी तंज कसती हैं तो कभी उनके लिए प्यार भरा भी पोस्ट शेयर कर देती हैं। सिर्फ पवन सिंह के लिए ही नहीं, बल्कि उनके मम्मी पापा से जुड़ा पोस्ट भी ज्योति सिंह साझा करती हैं। अभी हाल ही में ज्योति सिंह ने पवन सिंह के पिता की डेथ एनिवर्सरी पर भी पोस्ट शेयर किया था।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story