×

Bhojpuri Song: बारिश में भीगीं आम्रपाली को देख बेकाबू हुए निरहुआ, दोनों का रेन डांस सर्दी में भी छुड़ा देगा आपके पसीने

Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार्स आम्रपाली दुबे और निरहुआ की ये ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को हमेशा ही पसंद आती रही है। वहीं सर्दी में दोनों का ये रेन डांस आपके पसीने छुड़ा देगा।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Jan 2023 6:39 AM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। वहीँ दोनों का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी स्टार्स की ये ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को हमेशा ही पसंद आती रही है वहीँ सर्दी में दोनों का ये रेन डांस आपके पसीने छुड़ा देगा। आप भी देखिये दोनों कए ज़बरदस्त डांसिंग नंबर।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने किया रेन डांस

इस सर्दी में फिल्म 'होली में जीएसटी जोर के' के गाने 'जानवारी में फटाता जवानी' पर निरहुआ और आम्रपाली का हॉट रेन डांस रोमांस आपके पसीने छुड़ा देगा। जहाँ आम्रपाली ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है वहीँ निरहुआ पीली शर्ट में नज़र आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है फैंस इस पर लाइक और कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं।

लोगों के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री का चलन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। जहाँ भोजपुरी सितारे भी लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। इंडस्ट्री का कोई गाना हो या फिल्म हो रिलीज़ होते ही फैंस के दिलों पर छाह जाता है वहीँ रिलीज़ होने के कुछ दिनों के बाद भी भोजपुरी गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं और यूट्यूब पर इसे खूब देखा और पसंद भी किया जाता है। वहीँ ऐसा ही एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो भोजपुरी फिल्म 'होली में जीएसटी जोर के' का है जिसमे आम्रपाली और निरहुआ रेन डांस करते नज़र आ रहे हैं। इसे भोजपुरी का सबसे रोमांटिक सांग भी कहा जा सकता है। जहाँ आम्रपाली को यूँ देखकर दिनेश लाल यादव बेकाबू हो जाते हैं।

फैंस के बीच भोजपुरी गाने और वीडियो की भारी मांग है। साथ ही, लोकप्रिय 'जोड़ी' आम्रपाली और निरहुआ प्रशंसकों के लिए ट्रेंडसेटर हैं। आए दिन ये जोड़ी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। वहीँ एक बार फिर फिल्म 'होली में जीएसटी जोर के' का उनका सिजलिंग वीडियो सॉन्ग 'जानवारी में फटता जवानी' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में निरहुआ उर्फ ​​दिनेश लाल यादव और आम्रपाली रोमांस कर रहे हैं और डांस कर अपने फैन्स को दीवाना बना रहे हैं। ये जोड़ी बारिश में रोमांस करती नजर आ रही है। इस रोमांटिक जोड़ी कामुक केमिस्ट्री कुछ ऐसी है जिससे फैंस अपनी आँखें नहीं हटा सकते।

'जानवारी में फटा जवानी' पर कपल गर्मी बढ़ा रहा है। इस वीडियो को कई हज़ार व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में फैंस कमेंट्स की भी बौछार कर रहे हैं। एक बार एक इंटरव्यू में, आम्रपाली ने कहा था, "मैं बाकी एक्टर्स की तुलना में निरहुआ जी के साथ ज़्यादा सहज महसूस करतीं हूं क्योंकि हमारे बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है।" आपको बता दें कि , इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने एक साथ 33 फिल्में की हैं, जिनमें से अधिकांश ब्लॉकबस्टर रहीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story