Pawan Singh Songs: रिलीज के पहले ही दिन पवन सिंह के इस गाने ने काटा बवाल, मिलियन व्यूज हुए पार

Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी पर्दे पर अक्सर गर्दा उड़ाए रहने वाले पॉवर स्टार ने जब से अपने एक नए गाने "कलकतिया राजा" का ऐलान किया था, तभी से फैंस बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे थे। फिलहाल अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि गाना आज रिलीज हो चुका है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 22 Sept 2023 6:25 PM IST (Updated on: 22 Sept 2023 6:36 PM IST)
Pawan Singh Songs: रिलीज के पहले ही दिन पवन सिंह के इस गाने ने काटा बवाल, मिलियन व्यूज हुए पार
X

Pawan Singh Latest Song: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी एक झलक देखने के लिए लोग तरसते हैं। वह अपने फैंस के दिलों की जान बन चुके हैं, कुछ लोगों का बस चले तो वे पवन सिंह की पूजा करने लग जाएं। भोजपुरी पर्दे पर अक्सर गर्दा उड़ाए रहने वाले पॉवर स्टार ने जब से अपने एक नए गाने "कलकतिया राजा" का ऐलान किया था, तभी से फैंस बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे थे। फिलहाल अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि गाना आज रिलीज हो चुका है।

रिलीज होते ही पवन सिंह के गाने ने उड़ाया गर्दा

पॉवर स्टार का हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है, वहीं अब यह नया गाना "कलकतिया राजा" के प्रति दर्शकों का क्रेज देखते बन रहा है। पवन सिंह के इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है, फैंस तो इस गाने को सुन झूम उठे हैं। एक बार गाने को सुनने से उनका मन ही नहीं भर रहा है, वे सब रिपीट मोड पे गाना सुन रहें हैं।


पवन सिंह संग ये एक्ट्रेस आ रहीं हैं नजर

भोजपुरी गाने "कलकतिया राजा" में पवन सिंह संग अभिनेत्री सौम्या पांडे नजर आ रहीं हैं। सौम्या पांडे ने अपनी मौजूदगी से इस गाने को और अधिक धमाकेदार बना दिया है। गाने के बारे में आपको बताएं तो इसमें पवन सिंह अपनी पत्नी से दूर कलकत्ता शहर जाने के लिए बैग पैक करते रहते हैं, वहीं जब ये बात पत्नी सौम्या को पता चलती है तो वे उनके साथ बिताए रोमांटिक पलों को याद कर उन्हें शहर जाने से मना करती हैं। पूरा गाना इसी के इर्द गिर्द घूमता है।


पहले ही दिन गाने को मिले मिलियन व्यूज

पवन सिंह और सौम्या पांडे का गाना "कलकतिया राजा" इतना धमाकेदार है कि रिलीज के पहले ही दिन इसे मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है और अभी भी इसे बहुत ही तेजी से व्यूज मिल रहें हैं। गाने ने 5 घंटे में 1 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिया है, इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पवन सिंह का यह गाना कितना धमकाएदार है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स निक्की निहाल ने लिखा है, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। जिस तरह से पवन सिंह के इस गाने को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देख तो यही लग रहा है कि यह बहुत जल्द पवन सिंह के ही गानों का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।





Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story