TRENDING TAGS :
Bigg Boss 19 के इस कंटेस्टेंट को मिला Fake का टैग, अभी से नफरत करने लगे हैं दर्शक
Bigg Boss 19 Tanya Mittal:आइए बताते है कि बिग बॉस के किस खिलाड़ी से दर्शक अभी से ही नफरत करने लगे है
Bigg Boss 19 Tanya Mittal (Photo- Social Media)
Bigg Boss 19 Tanya Mittal: कलर्स चैनल पर आ रहा दर्शकों का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस 19 ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है, जी हां! बिग बॉस के घर में इसके शुरुआत से ही ड्रामा और लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है, एक से एक मजबूत खिलाड़ी बिग बॉस के घर में मौजूद हैं। वहीं अभी बिग बॉस 19 को शुरू हुए एक हफ्ते भी नहीं हुआ है और दर्शक एक कंटेस्टेंट के पीछे पड़ गए हैं। आइए बताते है कि बिग बॉस के किस खिलाड़ी से दर्शक अभी से ही नफरत करने लगे हैं।
तान्या मित्तल को मिल रही नफरत (Audience Slams Tanya Mittal)
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बिजनेस वुमन मॉडल और मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल इन दिनों चर्चाओं में हैं, क्योंकि वे सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनीं हुईं हैं। तान्या मित्तल सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हस्ती हैं, और अब बिग बॉस 19 का हिस्सा बनकर तान्या मित्तल ने और अधिक सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है।
तान्या मित्तल ने जहां बिग बॉस के घर में कहा कि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने नहीं आईं हैं, बल्कि उन्हें दर्शकों का प्यार चाहिए, वहीं अब उनके साथ बिल्कुल उल्टा हो रहा है, जी हां! तान्या मित्तल को पहले ही दिन से दर्शकों की नफरतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दर्शक तो उन्हें Fake का भी टैग देने लगें हैं। दरअसल तान्या मित्तल की बिग बॉस के घर की छोटी छोटी क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वह खुद की बड़ाई करते दिख रहीं हैं, तान्या मित्तल की इन्हीं हरकतों को देख दर्शक अभी से ही उनसे नफरत करने लगें हैं।
तान्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उस वीडियो में तान्या मित्तल कुंभ में हुई भगदड़ के बारे में बात कर रहीं हैं, उन्होंने कहा कि वे उनके बॉडीगॉर्ड ने कुंभ में 100 लोगों की जान बचाई थी। इस वीडियो पर ट्रोल करते हुए यूजर ने लिखा, "इसको फेंकने के लिए बुलाया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कितनी फेकू है।" तीसरे ने लिखा, "ये बस दिखावा करने आई है।" चौथे ने लिखा, "ये जोकर जैसी हरकतें क्यों कर रही है।" इसी तरह यूजर्स और दर्शक तान्या मित्तल के अभी से ही पीछे पड़ गए हैं और उनका खूब मजाक उड़ा रहें हैं।


