TRENDING TAGS :
Bigg Boss 19 के ऑफर को इस जाने माने एक्टर ने किया रिजेक्ट, फैंस हुए निराश
Bigg Boss 19 Update: एक जाने माने एक्टर ने बिग बॉस के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है, आइए बताते हैं कि वे कौन हैं।
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस का नया सीजन यानी कि बिग बॉस 19 बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है, जब से खबरों आईं हैं कि बिग बॉस 19 जल्द ही कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है, फैंस की उत्सुकता देखते बन रही है। जी हां! बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, इस शो को बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी देखते हैं, बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के बहुत से एक्टर्स भी इस शो को देखना पसंद करते हैं। बिग बॉस 19 को लेकर आए दिन ताज़ा अपडेट सामने आ रही है, वहीं अब खबर आई है कि एक जाने माने एक्टर ने बिग बॉस के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है, आइए बताते हैं कि वे कौन हैं।
इस एक्टर ने बिग बॉस का ऑफर ठुकराया (Sharad Malhotra Rejected Bigg Boss 19)
बिग बॉस 19 के आने की चर्चा जब से हुई है, तभी से बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहें कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा होने लग गई है, अब तक मेकर्स द्वारा कई जाने माने एक्टर्स की शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है, जी हां! बता दें कि मेकर्स अब तक राम कपूर, शरद मल्होत्रा, गौतमी कपूर, खुशी दुबे, डेजी शाह, चित्रांशी ध्यानी और अरिश्फा खान जैसे सेलेब्स को अप्रोच कर चुके हैं।
वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता शरद मल्होत्रा ने बिग बॉस 19 के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है, जी हां! शरद मल्होत्रा बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहते और उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया है। जब से शरद मल्होत्रा का नाम सामने आया है, उनके फैंस खुश थे, लेकिन अब इस खबर ने शरद मल्होत्रा के फैंस को निराश कर दिया है।
जल्द आएगा बिग बॉस 19 का प्रोमो (Bigg Boss 19 Promo Date)
बिग बॉस 19 जुलाई महीने में शुरू होने वाला है और अब सलमान खान बहुत ही जल्द शो का प्रोमो शूट करेंगे। जी हां! सोर्सेज की मानें तो अगले हफ्ते बिग बॉस 19 का प्रोमो शूट होगा। बिग बॉस सीजन 19 के बारे में दिलचस्प बात तो यह भी है कि ये सीजन अब तक का सबसे लंबा सीजन होने वाला है, जी हां! ये 5 महीने से अधिक कलर्स पर चलने वाला है, इसके अलावा भी शो में कई मजेदार और नई चीजें देखने को मिलेंगी।


