Bigg Boss 20 Captain: बिग बॉस 20 की कैप्टेंसी टॉस्क में हुआ हंगमा, जानिए किसने जीता टॉस्क

Bigg Boss 20 Captaincy Task: बिग बॉस 20 में पहला टॉस्क और हुआ जबरदस्त बवाल, आपस में भीड़े ये दो कंटेस्टेंट , जाने कौन जीता टॉस्क

Shikha Tiwari
Published on: 8 Sept 2026 3:47 PM IST
Bigg Boss 20 Captaincy Task
X

Bigg Boss 20 Captain (Image Credit-Social Media) 

Bigg Boss 20 Captain: बिग बॉस 20 का पहला एपिसोड आ चुका है। इसके साथ ही बिग बॉस 20 में पहला टॉस्क भी शुरू हो चुका है। जहाँ कंटेस्टेंट को देखकर दर्शकों ने कहा कि इस बार का बिग बॉस उतना खास नहीं होने वाला है। क्योंकि इस बार बिग बॉस 20 में कुछ खास कंटेस्टेंट नहीं आए है। लेकिन शो के शुरू होते ही पहले दिन बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के बीच झड़प होते हुए देखा गया। जहाँ माही विज, ईशा रिखी और अन्य कंटेस्टेंट के बीच चाय को लेकर झगड़ा करते हुए देखा गया। इसके बाद जेन-जी हूँ, ये कहकर अरिश्फा खान घरवालों से भिड़ते हुए नजर आई हैं, तो वहीं बिग बॉस 20 में पहला टॉस्क दिया गया। जोकि कैप्टेंसी से संबंधित है,जिसके बाद घर में काफी बवाल देखने को मिला, जानिए किसने जीता टॉस्क

बिग बॉस 20 कैप्टेंसी टॉस्क किसने जीता (Bigg Boss 20 Captaincy Task Winner)-

बिग बॉस 20 में पहला टॉस्क हुआ, जोकि कैप्टन केलिए था। बता दे कि इस टॉस्क के दौरान सभी घरवालों को एक टॉस्क दिया गया। जिसमें रैपर युंग डीएसए और काजी तौकीर को आपस में भिड़ते हुए देखा गया है। तो वहीं युंग की तुलना लगातार दर्शकों द्वारा एमसी स्टैन से किया जा रहा है। उनकी टोन भी उसी प्रकार है, युंग और काजी आपस में भिड़ते हुए नजर आए हैं। दोनों ही संगीत जगत से ताल्लुक रखते हैं।

तो वहीं बिग बॉस 20 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टेंसी टॉस्क को आशिफ, युंग डीएसए और गुल्लू ने जीता है। अब तीनों में से कोई एक इस कैप्टेंसी टॉस्क को जीतकर बिग बॉस 20 का पहला कैप्टन बनेगा। ये तो बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। इसके साथ ही इस बार का बिग बॉस कुछ खास दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। पहले एपिसोड की टीआरपी काफी कम आई है। देखने लायक होगा कि आगे क्या होता है क्या टीआरपी में किसी प्रकार का सुधार होगा।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story