TRENDING TAGS :
Bigg Boss 20 Captain: लव गिल और अर्शिफा में हुई लड़ाई, जानिए क्या हुआ कप्तानी टास्क में
Bigg Boss 20 Captaincy Task: बिग बॉस 20 में कप्तानी टास्क के दौरान लव गिल की हुई घरवालो से लड़ाई, आम्रपाली और यंग डीएसए भी शामिल
Bigg Boss 20 Captaincy Task (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 20 Captain: बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन टास्क का आयोजन किया गया था। जिसके बाद अब कप्तानी टास्क का आयोजन किया गया है। चलिए जानते हैं बिग बॉस 20 के कप्तानी टास्क में क्या हुआ है।
बिग बॉस 20 कैप्टेंसी टास्क में क्या हुआ (Bigg Boss 20 Captaincy Task Update)-
बिग बॉस 20 कैप्टेंसी टास्क के दौरन बिग बॉस ने उदिति को एक खास पावर दी, जिससे वह किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे पिंजरे में भेज सकती थी और उसे कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर सकती थी। उसने लव गिल को चुना।
उदिति को घर के पांच सदस्यों को मनाने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। अगर वह उन्हें मना लेती, तो लव को पिंजरे से बाहर निकाल दिया जाता और उसे किसी और को पिंजरे में भेजने की पावर मिल जाती।
कनिका, गुल्लू और स्काउट ने मिलकर एक गुट बनाया और उदिति को लव को बचाने के लिए मनाने की कोशिश की।
सबकी कोशिशों के बावजूद, लव गिल कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गई! उदिति अपने फैसले पर अडिग रही।
उदिति ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि लव चीजों को गंदा रखती है और कैप्टन बनने के लायक नहीं है। लव ने पलटवार करते हुए उदिति के इरादों पर सवाल उठाए।
आरिशफा खान और लव गिल के बीच तीखी बहस हो गई। लव ने गाना गाकर आरिशफा पर तंज कसा, तो आरिशफा ने भी जवाब दिया कि वह फरहाना भट्ट की नकल कर रही है!
लव ने आम्रपाली से कहा कि उसे अपने आस-पास दोहरे चेहरे वाले लोग नहीं चाहिए। उसने यंग डीएसए का सपोर्ट भी ठुकरा दिया, यह कहते हुए कि यंग उसके प्रति नफरत दिखा रहा है। कनिका ने एक बड़ा दावा किया कि यंग और काजी ने कथित तौर पर लव को बाहर निकालने और उसकी जगह कनिका को पिंजरे में डालने की साजिश रची थी।
कनिका ने बिग बॉस के सामने यह भी माना कि उसे अकेले रह जाने से डर लगता है, क्योंकि उसे घर में लोगों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल होती है।
आम्रपाली ने बताया कि वह चाहती थी कि लव कैप्टन बने, क्योंकि उसे लगा कि लव को जो खास पावर्स मिलेंगी, वह उनका इस्तेमाल आम्रपाली के खिलाफ नहीं करेगी।
लव ने माही का सपोर्ट भी ठुकरा दिया। उसने कहा कि माही ने उसके बारे में जो कुछ भी कहा है, उसके बाद वह अपने आत्म-सम्मान से समझौता नहीं करना चाहती। इस बीच, स्काउट ने लव को समझाने की कोशिश की कि जब लोग उसका साथ दे रहे हों, तो उसे वह सपोर्ट स्वीकार कर लेना चाहिए।


