TRENDING TAGS :
Bigg Boss 20 : इस बार बिग बॉस 20 की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने चली नई चाल, बदला कॉन्सेप्ट
Bigg Boss 20 Concept: बिग बॉस 20 को लेकर हर रोज नई-नई अपडेट आने शुरू हो चुके हैं, चलिए जानते हैं इस बार क्या नया देखने को मिलने वाला है
Bigg Boss 20 Concept (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 20 News: बिग बॉस के नए सीजन यानि बिग बॉस 20 को लेकर हर रोज एक नया अपडेट आना शुरू हो चुका है। कुछ समय पहले ही ये खबरें आई थी कि बिग बॉस की शुरूआत सिंतबर के महीने में होगी। पिछले साल बिग बॉस दर्शकों को जल्दी देखने को मिल गया था। क्योंकि पिछली बार खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन टीवी पर नहीं आया था। इस बार जुलाई में खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन शुरू होने वाला है। जिसकी वजह से बिग बॉस 20 इस बार दर्शकों को सिंतबर में देखने को मिलने वाला है। शो से जुड़ी हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आती रहती है। तो वहीं अब जाकर इस बार बिग बॉस 20 में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलने वाला है, इसपर अपडेट सामने आया है।
बिग बॉस 20 में इस बार दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा (Bigg Boss 20 Concept)-
बिग बॉस में हर साल नए सीजन के साथ ही साथ घर की डिजाइन और कॉन्सेप्ट को बिग बॉस द्वारा बदला जाता है। ताकि शो की टीआरपी को एक अलग लेवल पर पहुँचा सके, जिसकी वजह से वो टीवी, सिनेमा जगत और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसे सेलेब्स को अप्रोच करते हैं। जिनका नाम किसी कंट्रोवर्सी से जुड़ा हुआ हो या फिर वो काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो, हर साल शो के लिए कई सारे सेलेब्स को अप्रोच किया जाता है। कुछ सेलेब्स शो के लिए हामी भर देते हैं, तो वहीं कुछ सेलेब्स शो के लिए मना कर देते हैं। क्योंकि बिग बॉस करना इतना आसान नहीं होता है। इसमें आने के बाद ही आपके जीवन की कौन-सी कंट्रोवर्सी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए और आपको उसके बारे में पता ही ना चले, क्योंकि बिग बॉस के अंदर तो कंटेस्टेंट को बाहर की किसी प्रकार की सूचना नहीं जाती है। यही वजह है कि कई सेलेब्स इस शो में आने से किनारा करते हैं। इस शो में काफी पेसेंस की भी जरूरत बनती है। ये शो किसी भी सेलेब्स को फर्श से अर्श तक ले जाने का काम करता है। जिसके उदाहरण शहनाज गिल, फरहाना भट्ट और अन्य कंटेस्टेंट हैं, जिनको पहले उतनी ज्यादा जनता नहीं जानती थी। जितना उनको बिग बॉस में आने के बाद पॉपुलर्टी मिली।
रिपोर्ट के अनुसार, इस बार बिग बॉस 20 के लिए मेकर्स एक नए कॉन्सेप्ट पर विचार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस 20 में दर्शकों को 8 पुराने और 8 नए सेलेब्स देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले भी ये कॉन्सेप्ट मेकर्स अपना चुके हैं। बिग बॉस 14 में जिसमें राखी सावंत समेत अन्य पुराने कंटेस्टेंट को शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री दिलाई गई थी। जिसके बाद शो की टीआरपी काफी बढ़ गई थी। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो शो के शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
बिग बॉस 20 कब आएगा (Bigg Boss 20 Start Date)-
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 20 की शूटिंग 21 सिंतबर 2026 से शुरू होगी। यानि शो दर्शकों को सिंतबर के महीने में कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर देखने को मिलने वाला है। लेकिन अभी ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की गई है।


