Tanya Mittal की कॉपी है Bigg Boss 20 का ये कंटेस्टेंट? हरकतें देख दर्शकों ने बताया ‘मेल वर्जन’

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के एक कंटेस्टेंट की तुलना बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल से हो रही है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Sept 2026 6:55 PM IST
Bigg Boss 20
X

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से शो में धमाल मचाना शुरू कर चुके हैं, धीरे-धीरे कर सभी कंटेस्टेंट्स घर में अपना खेल दिखाना शुरू कर चुके हैं, वहीं कंटेस्टेंट्स के खेल और बातचीत करने के तरीकों से उनकी तुलना बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट से की जा रही है, वहीं अब बिग बॉस 20 के एक कंटेस्टेंट की हरकतें देख दर्शकों को बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल की याद आ गई और लोगों ने उन्हें तान्या मित्तल से कंपेयर करना भी शुरू कर दिया।

इस कंटेस्टेंट में दिखी तान्या मित्तल की झलक

याद दिला दें कि बिग बॉस सीजन 19 में तान्या मित्तल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, उन्होंने अपने घर, परिवार और बिजनेस के बारे में काफी बड़ी-बड़ी बातें की थीं, जिसकी वजह से उनका जमकर मजाक भी उड़ाया गया, हालांकि बिग बॉस खत्म होने के बाद तान्या मित्तल ने अपना घर, बिजनेस सब चीजों की झलक भी दिखाई थीं। वहीं अब जब बिग बॉस 20 शुरू हुआ है तो उसमें एक खिलाड़ी की हरकतें देख दर्शकों को तान्या मित्तल की याद आ गई। बिग बॉस 20 में तान्या मित्तल की तरह जो कंटेस्टेट हरकतें करते नजर आ रहा है, वह कोई और नहीं, बल्कि काजी तौकीर हैं।


काजी तौकीर बिग बॉस के घर में पहले दिन से सुर्खियां बटोर रहें हैं, अपनी हरकतों और अंदाज के कारण कुछ दर्शक उन्हें फनी, तो कुछ इरिटेटिंग तो कुछ फुल बिग बॉस मटेरियल कह रहें हैं, वहीं बहुत से लोगों को उन्हें देख तान्या मित्तल की भी याद आ गई। यहां तक कि बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट माही विज ने लाइव में खुद काजी तौकीर के लिए कहा से ये हमारे सीजन का तान्या मित्तल है।

बता दें कि काजी तौकीर का बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें वे रीति तिवारी से कह रहें हैं, "मैं 40 दिन गीले रेगिस्तान में रहा हूं। यह बहुत लंबी कहानी है। गीले रेगिस्तान में क्या-क्या जानवर होते हैं।" काजी ने बताया कि वह उस रेगिस्तान में एक छोटे से कमरे में 6 दरियाई घोड़े, सांप और जंगली कुत्तों के बीच रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह वहां पर कोयले का पानी पीते थे और केला खाते थे। उन्होंने यह सब ट्रेनिंग के लिए किया। उन्होंने साइकोलॉजिकल फ्लेक्सिबिलिटी के लिए ये ट्रेनिंग की थी।

काजी तौकीर के इस नए प्रोमो को देख एक बार फिर यूजर्स तान्या मित्तल संग उनकी तुलना करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "न्यू तान्या मित्तल।" दूसरे ने लिखा, "काजी मित्तल।" तीसरे ने लिखा, "तान्या मित्तल अपग्रेडेड वर्जन।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ये तो तान्या मित्तल का भाई निकला।"

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story