TRENDING TAGS :
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 के लिए इन 3 सेलेब्स को किया गया अप्रोच, नाम सुन हो जाएंगे खुश
Bigg Boss 20 Contestants List: बिग बॉस 20 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई खुशखबरी, इन सेलेब्स को किया गया बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच
Bigg Boss 20 Contestants List (Image Credit-Social Media)
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस भारत का सबसे बड़ा रियलटी शो है। हर साल इसके नए-नए सीजन आते रहते हैं। इस शो के अबतक कुल 19 सीजन आ चुके हैं। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। शो में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड और यूट्यूबर तक को अप्रोच किया जाता है। जिस साल शो की टीआरपी ज्यादा होती है। उस साल शो को एक महीने बड़ा दिया जाता है। शो को पहली बार एक महीनें के लिए बिग बॉस 13 के समय बढ़ाया गया था। वो सीजन ऐसा था कि शो की टीआरपी सलमान खान के वीकेंट के वॉर पर आने से पहले भी काफी ज्यादा होती थी। शो को दर्शक ना केवल टीवी पर ही अपितु जियो हॉटस्टार पर लाइव देखना पसंद करते थे। शो के हर एक कंटेस्टेंट की बात ही अलग थी। उस बिग बॉस 13 को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। जिनका अब निधन हो चुका है। जिसके बाद कई सारे टीवी सेलेब्स, यूट्यूबर आए लेकिन शो की टीआरपी उस लेवल तक नहीं पहुँचा पाए। बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना बने थे। अब जाकर Bigg Boss 20 को लेकर हर रोज खबरें सामने आ रही हैं। तो वहीं शो के लिए कंटेस्टेंट को भी मेकर्स द्वारा अप्रोच किया जाना शुरू कर दिया गया है।
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट लिस्ट (Bigg Boss 20 Contestants List)-
बिग बॉस 20 के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खबरों के मुताबिक, अरबाज पटेल, रुरु ठाकुर और भव्य सिंह को आगामी सीजन के लिए संपर्क किया जा रहा है। रियलिटी शो में अपनी दमदार उपस्थिति के लिए मशहूर अरबाज पटेल, एमटीवी के स्प्लिट्सविला X6 में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाली रुरु ठाकुर और द 50 जैसे रियलिटी शो में अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली भव्य सिंह बिग बॉस के घर में ड्रामा, मनोरंजन और कड़ी प्रतिस्पर्धा ला सकते हैं। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक अंतिम प्रतियोगियों की सूची की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन नामों ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले एक और ब्लॉकबस्टर सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के बीच उत्सुकता जगा दी है।
इससे पहले कल रैंपर सैंटी शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। जो इन दिनों कॉकरोच पार्टी के खिलाफ अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। लेकिन सैंटी शर्मा की तरफ से इसपर किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं दिया गया है। हर रोज बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट की लिस्ट तो सामने आ रही है। लेकिन जबतक ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं कर दिया जाता है। कुछ कहा नहीं जा सकता है।


