TRENDING TAGS :
Bigg Boss 20 Contestants List: कौन है एक्टर, कौन सिंगर और कौन इंफ्लुएंसर? जानें घर में आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में सबकुछ
Bigg Boss 20 Contestants List Out: बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रहे सभी कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील है चुके हैं, आइए जानते हैं उन सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में।
Bigg Boss 20 Contestants List Out
Bigg Boss 20 Contestants List Out: बिग बॉस 20 का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है, क्योंकि कल से बिग बॉस टीवी पर दस्तक देगा। दर्शकों के बीच बिग बॉस 20 को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है, वहीं अब तो मेकर्स कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी रिवील कर रहें हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। वहीं! अब बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रहे कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट रिवील हो चुकी है, आइए जानते हैं कि बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रहे सभी कंटेस्टेंट्स में कौन क्या करता है।
बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट आउट
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, यहां देखें नाम -
माही विज - माही विज टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी अदाकारा हैं, उन्हें आखिरी बार "सहर होने को है" सीरियल में देखा गया था।
आम्रपाली दुबे - आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा है, अभी हाल ही में भोजपुरी बवाल के चलते उन्हें लेकर खूब कंट्रोवर्सी हुई।
रीति तिवारी - रीति तिवारी अभिनेता मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं, जो एक सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर भी हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है।
अमन गांधी - अमन गांधी टीवी इंडस्ट्री के एक जाने माने अभिनेता हैं, उन्हें "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" सीरियल में देखा गया, अब वे बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे।
उदिति सिंह- उदिति सिंह मशहूर टीवी एक्टर करण वाही की Ex गर्लफ्रेंड हैं। दोनों ने लगभग 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और साल 2022 में इनका ब्रेकअप हो गया था। उदिति सिंह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।
काजी तौकीर - काजी तौकीर का नाम भी बिग बॉस 20 के लिए कंफर्म हो गया है, बता दे कि काज़ी तौकीर एक सिंगर हैं।
मैरी कॉम - मैरी कॉम भी बिग बॉस 20 की कंफर्म खिलाड़ी हैं, बता दें कि मैरी कॉम भारत की एक प्रसिद्ध और महान महिला मुक्केबाज (बॉक्सर) हैं। उनका पूरा नाम मंगते चुंगनेइजैंग मैरी कॉम है।
अरिश्फा खान - अरिश्फा खान एक अभिनेत्री होने के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं, वे कुछ टीवी शोज कर चुकीं हैं, म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकीं हैं, और सोशल मीडिया पर भी अपना खूब जलवा दिखाती हैं।
कुशाल तंवर (गुल्लू)- कुशाल तंवर जो फैंस के बीच गुल्लू के नाम से मशहूर हैं, वे भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे, गुल्लू एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। गुल्लू रियलिटी शो रोडीज़ और एमटीवी स्प्लिट्सविला की ट्रॉफी जीत चुके हैं और अब बिग बॉस 20 में अपना दम दिखाएंगे।
ईशा रिखी - ईशा रिखी एक बॉलीवुड और पंजाबी अभिनेत्री हैं, वे रैपर बादशाह की एक्स पत्नी भी हैं, जिनसे अभी हाल ही में उनका तलाक हुआ।
कनिका मान - कनिका मान भी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी अदाकारा हैं, उन्हें आखिरी बार नागिन 7 में ड्रैगन के किरदार में देखा गया था। कनिका मान की बिग बॉस में एंट्री को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
आसिफ खान - आसिफ खान का नाम भी बिग बॉस 20 के लिए कंफर्म है, बता दें कि आसिफ खान भी एक जाने माने अभिनेता हैं, जो 'पंचायत' और 'मिर्जापुर' सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं।
रोहेद खान - रोहेद खान भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे, वे फिल्मों में विलेन का रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं। रोहेद खान ऑस्ट्रिया में जन्मे अभिनेता और मॉडल हैं।
फैसल खान - फैसल खान बिग बॉस 20 में नजर आएंगे, बता दें कि फैसल खान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई हैं और एक एक्टर भी हैं, लेकिन आमिर खान की तरह उन्हें पर्दे पर कामयाबी नहीं मिल पाई।
खुशी दुबे - खुशी दुबे भी टीवी इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा हैं, वे अब बिग बॉस 20 में दर्शकों का दिल जीतने आ रहीं हैं।
लव गिल - लव गिल एक पंजाबी अभिनेत्री हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, लव गिल की तुलना अभी से ही दर्शक शहनाज गिल से करने लगे हैं।
रिया अहीर - जेन जी प्रोटेस्ट में वायरल हुई मुंबई गर्ल रिया अहीर भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी, बता दें कि रिया अहीर 27 साल की एक मॉडल हैं और थिएटर भी कर चुकीं हैं।
रैपर यंग डीएसए - रैपर यंग डीएसए जिन्हें हर्ष विजय मचारे (Harsh Vijay Machare) और 'येड़ा यंग' (Yeda Yung) के नाम से जाना जाता है, वे भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि हर्ष मुख्य रूप से मराठी हिप-हॉप संगीत बनाते हैं, जो अब बिग बॉस 20 में अपना जलवा दिखायेंगे।


