Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में वोटिंग ट्रेंड में सबसे पीछे कौन, जानिए किसकी होगी लाइफलाइन कम

Bigg Boss 20 Elimination: बिग बॉस 20 में इस वीक कुल तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, हालहि में आए वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, चलिए जानते हैं कौन है सबसे पीछे

Shikha Tiwari
Published on: 16 Sept 2026 11:42 AM IST
Bigg Boss 20 Elimination
X

Bigg Boss 20 Eviction (Image Credit- Social Media)

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 के शुरूआत में ही सलमान खान ने कहा था कि इस बार शो के कंटेस्टेंट को वरदान दिया जाएगा। जोकि तथास्तु होगा, जिसके बाद उनको दो लाइफलाइन दी जाएगी। जिसके अनुसार जो भी कंटेस्टेंट नॉमिनेट होगा, यदि वो बॉटम है तो उसको मौका दिया जाएगा, अपनी लाइफलाइन का प्रयोग करके बचने का, पिछले हफ्ते बिग बॉस 20 में उदिति सिंह ने अपनी लाइफलाइन का प्रयोग किया था। तो वहीं इस वीक भी नॉमिनेशन हो चुके हैं। जिसमें तीन कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, चलिए जानते हैं किसकी लाइफलाइन होगी कम

बिग बॉस 20 में इस वीक किसको मिले कम वोट ( Bigg Boss 20 Elimination This Week)-

बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन की बात करें तो इस वीक घर से बेघर होने के लिए स्कॉउट, रोहेद खान और आशिफ का नाम सामने आया है। जिसमें स्कॉउट ने कहा था कि उनकी यूट्यूब कमेंटी उनसे बहुत प्यार करती है, जिसकी वजह से उनको भर-भरकर वोट मिलेंगे। और हालहि में आए वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, भी स्कॉउट टॉप पर हैं। जब नॉमिनेशन हुआ था, तभी पता चल गया था कि इस वीक किसकी लाइफलाइन कम होने वाली है। स्कॉउट के बाद आशिफ दूसरे नंबर हैं, तो वहीं रोहेद तीसरे नंबर पर हैं। उनको सबसे कम वोट मिले हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि इस वीक रोहेद की लाइफलाइन कम होगी। वो एविक्ट नहीं होंगे लेकिन उनकी तथास्तु वाली एक लाइफलाइन चली जाएगी। कनिका मान, उदिति सिंह की पहले ही एक लाइफलाइन जा चुकी हैं।

तो वहीं इस समय स्कॉउट काफी ज्यादा चर्चे में हैं। जिसके पीछे की वजह है स्कॉउट और अर्शिफा की लड़ाई तब और ज्यादा बढ़ गई, जब स्कॉउट उनको बच्ची कहकर चिढ़ाना चाहते हैं। जिसके बाद अर्शिफा ने स्काउट को बदत्तमीज कह दिया। उनकी ये लड़ाई काफी आगे बढ़ गई। बता दे कि टॉस्क के दौरान स्कॉउट का हाथ अर्शिफा पर लग गया। उन्होंने कहा की टॉस्क में लड़का-लड़की उनके लिए दोनों बराबर है। ये लड़ाई काफी ज्यादा इस समय चर्चा में है। इसको लेकर सलमान खान वीकेंट के वॉर पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story