Kanika Mann Boyfriend: बिग बॉस की कनिका मान का एक्स बॉयफ्रेंड कौन? इन एक्टर्स संग जुड़ा था नाम

Kanika Mann Boyfriend: बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट कनिका मान ने बताया कि वे सिंगल हैं, आइए जानते हैं उनका नाम किसके साथ जुड़ चुका है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Sept 2026 8:16 PM IST
Kanika Mann Boyfriend
X

Kanika Mann Boyfriend

Kanika Mann Boyfriend: बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट कनिका मान पहले ही दिन से सुर्खियां बटोर रहीं हैं, अपनी खूबसूरती, ड्रेसिंग अंदाज के साथ ही अपने गेम के चलते भी कनिका खबरों में बनीं हुईं हैं। बता दें कि कनिका मान को बिग बॉस के लिए मेकर्स लंबे समय से अप्रोच कर रहे थे, लेकिन हर बार वे रिजेक्ट कर दे रहीं थीं, लेकिन इस बार कनिका मान ने बिग बॉस के ऑफर को एक्सेप्ट कर ही लिया, कनिका की बिग बॉस की जर्नी देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं अभी हाल ही में कनिका मान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि वे पूरी तरह सिंगल हैं, हालांकि उनका नाम कुछ एक्टर्स संग जरूर जुड़ चुका है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।

किन एक्टर्स संग जुड़ा कनिका मान का नाम

अभिनेत्री कनिका मान (Kanika Mann) वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कम ही सुर्खियों में रहतीं हैं, लेकिन अब वे बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का हिस्सा बनीं हैं तो जाहिर सी बात है कि उनकी लव लाइफ की भी चर्चा होगी ही। बिग बॉस में हाल ही में कनिका मान ने रीति तिवारी से बातचीत करते हैं खुलासा किया कि वे सिंगल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कनिका मान का नाम उन्हीं के एक को-स्टार संग जुड़ चुका है।


कनिका कपूर का नाम अभिनेता और उनके को-स्टार निशांत सिंह मल्कानी के साथ जोड़ा गया था, दरअसल कनिका मान सीरियल "गुड्डन तुमसे न हो पाएगा" में अभिनेता निशांत सिंह मल्कानी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आईं थीं, दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिली थी, इनकी बॉन्डिंग और दोस्ती देख खबरें फैल गईं थी कि कनिका और निशांत सिंह रिलेशनशिप में हैं, हालांकि दोनों ने हमेशा इन खबरों को खारिज किया है और खुद को एक-दूसरे का सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है।

वहीं, अब बिग बॉस के घर में कनिका कपूर का नाम गुल्लू के साथ जोड़ा जा रहा है, दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, इनकी दोस्ती को देख फैंस इन्हें हैशटैग भी दे चुके हैं, फैंस इन्हें #Gunika नामक हैशटैग दिए हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story