Bigg Boss 20 की क्या टीआरपी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया Sidharth Shukla को

Bigg Boss 20 Shidharth Shukla: बिग बॉस 20 के एपिसोड में देखने को मिला कि पुराने कंटेस्टेंट की जर्नी को दिखाया गया, जिसमें सबसे ज्यादा सिद्धार्थ और शहनाज की जर्नी पर लोग हुए भावुक

Shikha Tiwari
Published on: 11 Sept 2026 12:07 PM IST
Bigg Boss 20 Live
X

Bigg Boss 20 Sidharth Shukla (Image Credit- Social Media)

Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 जबसे शुरू हुआ है, शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए बिग बॉस हर रोज कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार शो में जो कास्ट आए हैं। वो भी शो को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। जिसमें काजी, यंग, आम्रपाली, रीति तिवारी, माही विज, अरशिफा खान और अन्य का नाम शामिल है। जो हर एक एपिसोड में किसी ना किसी वजह से नजर आ रहे हैं। तो वहीं कल के एपिसोड में बिग बॉस ने बीस साल पूरे होने पर एक इमोशनल कार्ड खेला, घर के कंटेस्टेंट समेत दर्शकों को बिग बॉस के अन्य सीजन की जर्नी दिखाई, जिसे देखकर वहाँ मौजूद कंटेस्टेंट काफी भावुक हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला ट्रेंड करने लगे।

क्या बिग बॉस 20 की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया सिद्धार्थ शुक्ला को याद (Bigg Boss 20 Remeber Sidharth Shukla)-

बिग बॉस 20 में देखने को मिला है कि मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट को एक साथ बुलाया और उनको शो के बीस साल पूरे होने पर शो के पुराने कंटेस्टेंट की क्लिप दिखाई, जिसमें सबसे ज्यादा यदि किसी क्लिप ने दर्शकों को भावुक किया तो वो सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की क्लिप थी। या फिर जहाँ-जहाँ भी सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी को दिखाया गया। उसको देखकर उनके फैंस और उनके चाहने वालों की आँखों में आँसू आ गया।

माही विज जो इस समय बिग बॉस 20 का हिस्सा बनी है, सभी को पता है कि वो सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते को कितना पसंद करती थी। उनके एक्स पति जय भानुशाली भी बता चुके हैं। जब वो शो में आए थे कि तुम दोनों लड़ाई मत किया गया। माही परेशान हो जाती है, उसका बस चले तो सिद्धार्थ और शहनाज की शादी करा दे। यही नहीं माही और जय सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने भी शो में आए थे। माही ने शहनाज के लिए कपड़े भी भिजवाए जब रश्मी ने उनको कपड़ों को लेकर कमेंट किया था।



बिग बॉस 20 में यदि सबसे ज्यादा किसी की जर्नी दिखाई गई, तो वो सिद्धार्थ शुक्ला की थी। जिसकी वजह से शो की टीआरपी आज और भी ज्यादा हो जाएगी। और ट्वीटर पर उनके फैंस उनको याद करके रोने लगे हैं। सभी को पता है कि भले ही सिद्धार्थ आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में आज भी वो मौजूद है। इसके बारे में बिग बॉस को भी पता है कि दर्शक किसकी जर्नी देखना ज्यादा पसंद करेंगे। शायद यही वजह है कि बिग बॉस के मेकर्स ने इमोशनल कार्ड खेला है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story