Bigg Boss 20 की ये कंटेस्टेंट हैं, MS Dhoni की भांजी, पिता हैं मशहूर एक्टर

Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 की शुरूआत हो चुकी है, इस शो की एक कंटेस्टेंट का हिस्सा भारत के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के साथ है, जानिए इनके बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 8 Sept 2026 2:05 PM IST
Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Connection With Dhoni
X

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Connection With MS Dhoni

Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है और शो का पहला एपिसोड भी आ चुका है। शो में इस बार भी हर बार की तरह कई जाने-माने चेहरे देखने को मिल रहे है। इसके साथ ही कुछ ऐसे चेहरे भी देखने को मिल रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते थे। जो बिग बॉस 20 से अपनी पहचान बनाने आए हैं। इससे पहले भी बिग बॉस के अन्य सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट आ चुके हैं, जिनको बहुत कम लोग जानते थे लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई, इसके अलावा कई प्रसिद्ध परिवार से संबंध रखने वाले कंटेस्टेंट भी बिग बॉस में आ चुके हैं। इस बार भी एक ऐसी ही कंटेस्टेंट Bigg Boss 20 का हिस्सा बनी हैं, जिनका महेंद्र सिंह धोनी के साथ है खास संबंध

बिग बॉस 20 की इस कंटेस्टेंट का है एमएस धोनी से खास संबंध (Bigg Boss 20 Contestants Rhiti Tiwari Connection With MS Dhoni)-

बिग बॉस 20 में इस बार कई सारे कंटेस्टेंट आए हैं। जिसमें एक हैं मनोज तिवारी की बेटी ऋति तिवारी जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते थे। लेकिन बिग बॉस 20 में आने के बाद हर कोई उनके बारे में सर्च कर रहा है। बता दे कि मनोज तिवारी की बेटी ऋति तिवारी पेशे से सिंगर, म्यूजिक कंपोजर है। जिसके बारे में उन्होंने सलमान खान को भी बताया था।


लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मनोज तिवारी की बेटी ऋति तिवारी का कनेक्शन भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ है। बता दे कि ऋति तिवारी की माँ जोकि मनोज तिवारी की पहली पत्नी हैं, जिनका नाम रानी तिवारी है, वो एमएस धोनी के बिजनेस पार्टनर अरूण पांडे की बहन हैं। जिसकी वजह से ऋति तिवारी उनके मामा लगते हैं। रानी तिवारी और एमएस धोनी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है।


बता दे कि मनोज तिवारी ने श्वेता तिवारी के साथ चलते रिश्ते की वजह से पत्नी रानी तिवारी को तलाक दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि रानी को तलाक देना नहीं चाहते थे। लेकिन दबाव में आकर देना पड़ा, बेटी ऋति के कहने पर मनोज तिवारी ने सुरभि से दूसरी शादी की, ऋति अपने माँ के साथ मुंबई में रहती हैं। वो अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाती है। इसके साथ ही वो स्पोर्ट्स डायरेक्टर भी हैं। अब वो बिग बॉस 20 का हिस्सा बनी हैं।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story