Bigg Boss 20 में Nakul Dhull की हुई वापसी, काजी की खोली पोल, सीक्रेट रूम का वीडियो हुआ वायरल देखें

Bigg Boss 20 Nakul Dhull Comeback: बिग बॉस 20 में नकुल धुल की वापसी हो चुकी है, सीक्रेट रूम का भी वीडियो हुआ वायरल, आते ही काजी की खोली पोल

Shikha Tiwari
Published on: 16 Oct 2026 10:08 AM IST
Bigg Boss 20 Nakul Dhull Comeback
X

Bigg Boss 20 Nakul Dhull Re-Entry (Image Credit- Social Media)

Bigg Boss 20 Nakul Dhull Re-Enter: बिग बॉस 20 में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई के बाद पूरा घर नकुल के एविक्ट की बात करने लगा। तो वहीं दूसरी तरफ स्कॉउट ओपी, लव गिल और कनिका ने इस पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश भी की थी। नकुल धुल के एविक्शन पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने उनकी वापसी की बात कही थी। तो वहीं अन्य कंटेस्टेंट ने गुल्लू का सपोर्ट किया था। क्योंकि गुल्लू ने बहुत ही कॉमली इस पूरे मामले को सुलझाया था। इन सबके बीच बिग बॉस 20 में नकुल धुल की वापस आएंगे। ये तो तय हैं क्योंकि उनका एक वीडियो सीक्रेट रूम से वायरल हो रहा है, तो वहीं कई पोस्ट में दावा किया गया है कि नकुल धुल की वापसी हुई है।

बिग बॉस 20 में नकुल धुल की हुई वापसी (Bigg Boss 20 Nakul Dhull Comeback)-

बिग बॉस 20 में नकुल धुल और गुल्लू के बीच जोकि हाथापाई हुई है। उसकी वजह से शो की टीआरपी एकदम से बढ़ गई। नकुल धुल ने गुल्लू का गला पकड़ा था जिसकी वजह से उसके गले पर निशान था। तो वहीं नकुल पहले गुल्लू से लड़ाई करने गया था। चोट दोनों को लगी थी, बीच-बचाव के दौरान अन्य कंटेस्टेंट को भी चोट लगी थी। लेकिन नकुल धुल के एविक्शन की मांग हर कोई करने लगा। जिसके बाद बिग बॉस द्वारा नकुल धुल को एविक्ट कर दिया गया। और नकुल ने जाते समय कंटेस्टेंट को मिडिल फिंगर भी दिखाया।

लेकिन नकुल धुल को बिग बॉस 20 से बाहर नहीं निकाला गया है। उनका सीक्रेट रूप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसा कि आप इसमें देख सकते हैं।

तो वहीं एक्स पर एक पोस्ट वायरल हुआ है। जिसमें दावा किया गया है कि नकुल धुल की घर में वापसी हुई है। और वो वापस आते ही सबसे पहले लव गिल और स्कॉउट को गले लगाते हैं। इसके बाद वो कॉजी की पोल खोलते हैं। लोगों के पीठ पीछे कॉजी किस तरह की बातें करते हैं वो भी बताते हुए नजर आते हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि नकुल ने घर के अधिकांश सदस्यों से हाथ नहीं मिलाया। इसके अलावा आशिफ को नकुल ने कायर कहा है। तो वहीं नकुल की यदि इस तरह की वापसी हुई है, तो बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में कई नए ट्वीट देखने को मिल सकते हैं।


तो वहीं कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नकुल धुल की वापसी बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर पर सलमान खान द्वारा कराई जाएगी। और घरवालों द्वारा उनके खिलाफ किए गए बर्ताव पर भी सवाल उठाया जाएगा। अब तो ये आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story