TRENDING TAGS :
Bigg Boss 20 क्या हो जाएंगा बंद, टूटा सेट, घर के अंदर भर गया पानी, देर रात आई इमरजेंसी
Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 के घर में बारिश ने मचाई तबाही, घर के अंदर किचन में भरा पानी, देर रात कंटेस्टेंट हुए परेशान, सामने आया वीडियों
Bigg Boss 20 Promo (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 भारतीय टीवी जगत का सबसे प्रसिद्ध रियलटी शो है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस काफी ज्यादा चर्चा में हैं। दर्शक इस सीजन को भी देखना पसंद कर रहे हैं। तो वहीं बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट द्वारा हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा किया जाता है, जिसकी वजह से एक नया मुद्दा बन जाता है। तो वहीं अब जाकर बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमों जारी किया गया है। जिसमें बिग बॉस 20 के सेट पर जोरदार बारिश ने घर में तबाही मचा दी है।
बिग बॉस 20 में बारिश ने मचाई तबाही (Bigg Boss 20 Ke Ghar Me Barish)-
बिग बॉस 20 का नया प्रोमों जारी किया गया है। इस प्रोमों में बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट बाहर टलह रहे थे। तभी अचानक से बिग बॉस 20 के घर में बारिश हो जाती है। जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट को अंदर जाने के लिए कहा जाता है, क्योंकि बारिश की वजह से बाहर सेट से समान टूटकर नीचे गिरने लगते हैं। इसके साथ ही कंटेस्टेंट आपस में बात कर रहे हैं कि किचन के अंदर भी पानी घुस गया है। जैसा कि आप इस प्रोमों में देख सकते हैं।
बता दे कि बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार हुआ है, जब बिग बॉस के घर में बारिश की वजह से कंटेस्टेंट इतना परेशान नजर आ रहे हो। तो वहीं इस बारिश का असर बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड पर नहीं पड़ने वाला है। मेकर्स द्वारा घर की सफाई की जाएगी और सेट को पहले की ही तरह तैयार कर दिया जाएगा। लेकिन इसकी वजह से शो पर कोई असर नहीं पड़ेगा, शो चलता रहेगा।
तो वहीं बिग बॉस 20 में मिड वीक एविक्शन हो गया है। बता दे कि माही, उदिति और यंग डीएसए जोकि कैप्टन के दावेदार हैं, उनको पॉवर दी गई कि वो किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छिन सकते हैं और उन्होंने रीति तिवारी का नाम लिया। जो पहले से ही वोटिंग ट्रेंड में बॉटम में थी। और रीति तिवारी बिग बॉस 20 से एविक्ट हो चुकी हैं।


