Bigg Boss 20 में Gullu ने पलटा पूरा खेल, एक फैसले से कनिका-उदिति को मिला जीवनदान

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में गुल्लू के एक फैसले ने पूरा गेम बदल दिया, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Sept 2026 7:01 PM IST
Bigg Boss 20 Update
X

Bigg Boss 20 Update

Bigg Boss 20: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है, इस वीकेंड के वॉर पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास लगाई और इसी के साथ ही घर में आए मेहमानों संग जमकर मस्ती भी हुई। वहीं अब बिग बॉस से जुड़ी एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक गुल्लू के एक फैसले ने पूरा खेल पलट दिया है, आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या फैसला लिया।

गुल्लू के एक फैसले से पलटा पूरा खेल (Bigg Boss 20 Latest Update)

बिग बॉस के घर में कैप्टन गुल्लू (Gullu) ने बड़ा गेम खेल दिया, जी हां! दरअसल बिग बॉस ने उन्हें एक स्पेशल पॉवर दी, जो राशन से जुड़ी हुई थी, बिग बॉस ने गुल्लू को कई ऑप्शन दिए, जिसके मुताबिक पहले ऑप्शन था कि किसी को कोई जीवनदान नहीं मिलेगा और घर में राशन 120% आएगा, वहीं दूसरा ऑप्शन मिला कि रीति तिवारी और यंग को जीवनदान मिल जाएगा, लेकिन 80% ही राशन मिलेगा। वहीं तीसरा ऑप्शन आसिफ खान और स्काउट ओपी को जीवनदान, लेकिन 80% ही राशन, चौथा ऑप्शन उदिति सिंह और कनिका मान को जीवनदान और साथ में सिर्फ 80% राशन।


गुल्लू ने इस स्पेशल पॉवर का जबरदस्त फायदा उठाया और एक झटके में पूरा खेल बदल दिया, उन्होंने चौथा ऑप्शन चुका, कनिका मान और उदिति सिंह की लाइफलाइन के साथ गुल्लू ने 80% राशन चुना। इस तरह उदिति सिंह और कनिका मान दोनों को लाइफलाइन वापस मिल गई है। गुल्लू के इस फैसले से 20% राशन कट हो गया है, अब देखना होगा कि इस पर अन्य घरवाले कैसे रिएक्ट करेंगे, क्योंकि 20% राशन कट होने पर घरवाले हंगामा न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता, यकीनन अन्य कंटेस्टेंट्स गुल्लू पर राशन कट होने की वजह से भड़केंगे, जिससे हंगामा होना तय है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story