TRENDING TAGS :
Bigg Boss 20 में इन दो कंटेस्टेंट के बीच हुई प्यार की शुरूआत, घर में हो रही चर्चा
Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 की शुरूआत हो चुकी है, शो के शुरू होते ही इन दो कंटेस्टेंट के बीच लव एंगल को लेकर होने लगी घर में चर्चा
Bigg Boss 20 Kanika And Gullu (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 की शुरूआत होते ही सोशल मीडिया पर नई-नई खबरें आनी शुरू हो गई है। शो में इस बार कई जाने-माने चेहरे आए हैं। तो वहीं कई ऐसे भी कंटेस्टेंट आए हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनके बीच दर्शक उनके बारे में जानने लगे हैं। बिग बॉस 20 का पहला एपिसोड आ गया है। और पहले एपिसोड में ही घर में एक नया कलेश देखने को मिला, जोकि चाय को लेकर था। जिसपर घरवालें माही विज पर नाराज नजर आए, जिस ईशा रिखी के साथ माही विज की बांडिंग अच्छी दिखी, वहीं ईशा रिखी, माही विज से भिड़ती हुई नजर आई हैं। इन सबके बीच घर में एक नए लव बर्ड्स की चर्चा तेज हो गई है।
बिग बॉस 20 में इन दो कंटेस्टेंट का बन सकता है पेयर (Bigg Boss 20 Knaika And Gullu Could Make A Pair)-
बिग बॉस के हर एक सीजन में दर्शकों को एक ना एक लव बर्ड्स देखने को मिल जाते हैं। कुछ कनेक्शन ऐसे होते हैं, जो चल जाते हैं और कुछ कनेक्शन ऐसे होते हैं जोकि कुछ समय बाद अलग हो जाते हैं। बिग बॉस में ऐसी ही कुछ जोड़िया बनी है, जिसमें प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी जो आज भी साथ हैं। लेकिन जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में थी। वो शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी थी। लेकिन भगवान को शायद ये जोड़ी पंसद नहीं आई, जिसकी वजह से उन्होंने इस जोड़ी को हमेशा के लिए अलग कर दिया।
लेकिन एक बार फिर से बिग बॉस 20 के घर में नए पेयर बनने की खबरें सामने आने लगी हैं। माही विज और डीएसए आपस में बात करते हुए नजर आए, माही विज कहती हैं कि लव बर्ड्स भी बनेंगे, तुझे क्या लगता है, किसका पेयर बनेगा। युंग कहते हैं कि- मेरे को लगता है कि कनिका और गुल्लू का हो सकता है कुछ, जिसपर माही कहती हैं कि- हो सकता है, दोनों गुड लुकिंग हैं लेकिन यदि मेरे को लगा कुछ फेक हैं, तो मैं बोलूंगी यहाँ ये सब नहीं चलेगा।
कनिका मान और गुल्लू के बीच प्यार की शुरूआत होगी। क्या वो इस सीजन के शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बन पाएंगे। ये तो बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।


