TRENDING TAGS :
Bigg Boss 20 वीकेंड के वार में आएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड? मैरी कॉम का एविक्शन! रोहित के निशाने पर ये कंटेस्टेंट्स
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के अपकमिंग वीकेंड के वार में क्या कुछ धमाका होने वाला है, आइए जानते हैं।
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 की जमकर चर्चा हो रही है, शो का हिस्सा बनें सभी कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में छाए हुए हैं, और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए अपना 100 प्रतिशत दे रहें हैं। बिग बॉस के घर में चल रहे लड़ाई-झगड़े के बीच आने वाले वीकेंड के वार से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक रोहित शेट्टी घर के कुछ कंटेस्टेंट्स पर जमकर अपनी भड़ास निकालने वाले हैं, आइए जानते हैं डिटेल में।
बिग बॉस 20 में आएंगी स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड
बिग बॉस 20 के अपकमिंग वीकेंड के वार से जुड़ी बड़ी अपडेट सुनने को मिल रही है, जिसके मुताबिक, स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी बतौर गेस्ट शो में एंट्री कर सकती हैं, जी हां! बताया जा रहा है कि काश्वी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी, हालांकि अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन आना बाकी है। यदि काश्वी की बतौर गेस्ट एंट्री की खबरें सच होती हैं, तो उन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि काश्वी यकीनन स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों का मुद्दा उठाएगी।
रोहित शेट्टी के निशाने पर होंगे ये कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के इस वीकेंड पर सलमान खान नहीं होंगे, जी हां! जिसकी जानकारी सलमान खान ने पहले ही दे दी थी। उन्होंने बताया था कि रोहित शेट्टी उनकी गैरहाजिरी में होस्ट की गद्दी संभालेंगे। ऐसे में अब रोहित शेट्टी इस वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। रोहित शेट्टी के निशाने में माही विज होंगी, माही विज के साथ अरिश्फा, आसिफ खान और काजी तौकीर पर भी रोहित शेट्टी भड़कने वाले हैं। यहां तक कि स्काउट ओपी और यंग पर भी जमकर बरसेंगे। स्काउट पर रोहित शेट्टी इसलिए भी भड़केंगे, जो ब्लैंकेट के नीचे वे लव गिल की मसाज कर रहे थे। यानी कि इस वीकेंड के वॉर पर रोहित शेट्टी हफ्ते भर में हुए सभी जरूरी मुद्दों पर बात कर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे।
मैरी कॉम हुईं एविक्ट
बिग बॉस 20 के घर से एक और खिलाड़ी का सफर खत्म हो गया है, जी हां! इस हफ्ते जिस खिलाड़ी को बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ेगा, वो मैरी कॉम हैं, मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिलने की वजह से एविक्ट कर दिया गया है।


