Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में इस वीक किसका होगा एविक्शन, जाने क्या होगा वीकेंट के वॉर पर

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में स्कॉउट ओपी के मिड वीक एविक्शन की खबरें आ रही थी, चलिए जानते हैं किसका होगा इस वीक एविक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 7 Nov 2026 11:50 AM IST
Bigg Boss 20 Elimination
X

Bigg Boss 20 Eviction (Image Credit- Social Media)

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर का हर हफ्ते दर्शकों को इंतजार रहता है। क्योंकि पूरे हफ्ते शो में जोकुछ भी होता है, उसपर सलमान खान बात करते हैं। यहीं नहीं सलमान खान कंटेस्टेंट को फटकार भी लगाते हैं। इस वीक भी वीकेंट के वॉर की शूटिंग शुरू हो गई है। तो वहीं इस बार वीकेंट का वॉर काफी खास होने वाला है। क्योंकि दिवाली का त्यौहार वीकेंट के वॉर के दौरान है। जिसकी वजह से दिवाली का जश्न देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं इस हफ्ते बिग बॉस 20 से किसी का एविक्शन होगा।

बिग बॉस 20 में इस वीक किसका होगा एविक्शन (Bigg Boss 20 Elimination)-

बिग बॉस 20 में इस वीक स्कॉउट ओपी के मिड एविक्शन की खबरें सामने आई थी। कहा जा रहा था कि स्कॉउट ओपी इस हफ्ते बिग बॉस 20 से एविक्ट हो जाएंगे। उनके एविक्ट होने की वजह वोटिंग नहीं बल्कि अर्शिफा को दिया गया एक पॉवर होगा। सभी को पता है कि माही ने अर्शिफा को ऑडियो नहीं सुनने दिया। जिसकी वजह से मेकर्स ने घरवालों के सामने अर्शिफा को कैप्टन बनाने का प्रस्ताव रखा। और अर्शिफा को कैप्टन बना दिया गया। जिसके बाद खबरें आई कि अर्शिफा को पॉवर मिली है कि वो नॉमिनेट कंटेस्टेंट में से किसी एक कंटेस्टेंट का एविक्शन कर सकती हैं।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे। उनके नाम उदिती सिंह, अर्शिफा खान, माही विज, आम्रपाली दुबे, स्कॉउट ओपी और मनीष गोएल था। यदि अर्शिफा को पॉवर मिलती है तो वो स्कॉउट ओपी को एविक्ट कर देंगी। जिसकी वजह से उनका मिड वीक एविक्शन हो जाएगा। तो वहीं वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, मनीष गोएल और माही विज बॉटम में थे। तो वहीं स्कॉउट ओपी और अर्शिफा टॉप पर थी। बता दे कि इस वीक किसी भी कंटेस्टेंट का एविक्शन नहीं होगा। क्योंकि इस वीक दिवाली स्पेशल सप्ताह है।

बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर पर क्या होगा (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Update)-

बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर की बात करें तो इस वीकेंट के वॉर पर दिवाली स्पेशल होगा। जिसमें बिग बॉस के घर पर कई सारे स्टार्स माहौल को और खुशनुमा बनाएंगे। करण जौहर और सनाया कपूर अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का प्रमोशन करने आएंगे। इस साथ ही बिग बॉस के 100 मिलियन वॉच हॉवर 60 दिनों से पहले ही पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया गया है। इसके साथ ही पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस, हार्डी संधू, मोहित चौहान और गौरव गुप्ता दिवाली की शाम को और शानदार बनाएंगे।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story