TRENDING TAGS :
BB 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के निशाने पर होंगे ये खिलाड़ी, जानिए किसे मिलेगी फटकार तो किसे सलाह
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड के वार पर सलमान खान के निशाने पर कौन से खिलाड़ी होंगे, आइए जानते हैं।
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के घर में काफी कुछ धमाल देखने को मिल रहा है, कंटेस्टेंट्स ने पूरे घर को अपने सिर पर उठाया हुआ है, लड़ाई-झगड़े के साथ ही बिग बॉस के घर में खूब मजाक मस्ती भी हो रही है, वहीं अब बिग बॉस लवर्स को जिस पल का इंतजार रहता है, वो भी आ चुका है, जी हां! दरअसल बिग बॉस लवर्स को सबसे अधिक वीकेंड का वार के एपिसोड का इंतजार रहता है, क्योंकि सलमान खान कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं और उन्हें सही राह भी दिखाते हैं। फिलहाल, आज वीकेंड का वार शूट किया जा रहा है और आइए जानते हैं पहले हफ्ते सलमान खान के निशाने पर कौन से खिलाड़ी होंगे।
सलमान खान ने लगाई इन कंटेस्टेंट्स को फटकार
सलमान खान बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड के वार पर कई कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाने वाले हैं, और साथ ही कुछ को उनका गेम सुधारने की भी सलाह देंगे। बिग बॉस 20 के सेट से जो लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक सलमान खान के निशाने पर माही विज होंगी, सलमान खान माही विज पर जमकर बरसेंगे। दरअसल माही विज ने घर में तलाक पर बात की थी, उन्होंने ईशा रिखी, मैरी कॉम और खुद के तलाक पर कमेंट किया था, ऐसे में सलमान खान उन्हें डांट लगाने वाले हैं और साथ ही संचालक बनने पर माही विज ने जिस तरह बाइस्ड होकर टास्क किया, उसकी वजह से भी सलमान खान उनपर बरसेंगे।
माही विज के साथ ही सलमान खान काजी तौकीर की भी क्लास लेंगे, दरअसल काजी तौकीर ने फेक मेडिकल ड्रामा क्रिएट किया था, जिसकी वजह से डॉक्टर को भी बुलाया गया, लेकिन फिर काजी ने डॉक्टर से कहा कि वे बिग बॉस के लिए सब ड्रामा कर रहे हैं, बस इसी वजह से सलमान खान उन्हें भी डांट लगाएंगे, साथ ही काजी को उनकी ओवरएक्टिंग के लिए भी सलामन उन्हें दो बातें सुनाएंगे। सिर्फ यही नहीं, सलमान खान कंटेस्टेंट्स आसिफ खान और स्काउट पर भी बरसेंगे, दोनों जिस तरह टास्क के दौरान अग्रेसिव हुए थे, उसके लिए सलमान इन्हें भी अपने लपेटे में लेंगे। वहीं सुनने में आ रहा है कि सलमान खान कंटेस्टेंट्स जैसे अमन गांधी और गुल्लू को अपने गेम और सुधारने की सलाह देंगे। यानी कि बिग बॉस 20 के पहला वीकेंड के वार में सलमान खान फुल ऑन कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे और साथ ही टास्क के जरिए दर्शकों का मनोरंजन भी कराएंगे। वहीं वीकेंड के वार पर कुछ स्पेशल गेस्ट भी घर में शिरकत करते नजर आएंगे।


