Bigg Boss 20 Wild Card: बिग बॉस 20 में इस वीकेंट के वॉर होगी इन दो एक्ट्रेस की वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 20 Wild Card Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 इस हफ्ते वीकेंट के वॉर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, चलिए जानते हैं कौन-कौन सी एक्ट्रेस आएंगी

Shikha Tiwari
Published on: 25 Sept 2026 11:47 AM IST
Bigg Boss 20 Wild Card Entry
X

Bigg Boss 20 Wild Card Contestants (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 20 Wild Card: बिग बॉस 20 में जहाँ इस पूरे हफ्ते चर्चा का विषय मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, काजी तौकीर और उदिति सिंह के बीच हुई लड़ाई बनी रही है। जिसकी वजह से रीति तिवारी को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। तो वहीं सभी को वीकेंट के वॉर का इंतजार हैं। दर्शक देखना चाहते हैं कि वीकेंट के वॉर पर सलमान खान रीति तिवारी की क्लास लगाते हैं या नहीं, इसके अलावा बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर को लेकर एक खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस बार वीकेंट के वॉर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।

बिग बॉस 20 वाइल्ड कार्ड एंट्री (Bigg Boss 20 Wild Card Entry)-

बिग बॉस 20 में इस वीक वीकेंट के वॉर पर काफी बवाल देखने को मिलने वाला है। क्योंकि सलमान खान इस वीक घरवालों को जोकुछ भी इस वीक हुआ, उसपर सुनाते हुए नजर आएंगे। तो वहीं रीति तिवारी और काजी के बीच जो कुछ भी हुआ। उसपर आशिफ ने कहा है कि काजी ने अग्रेसन दिखाया है। जिसकी वजह से उनको सजा मिलनी चाहिए। तो वहीं सोशल मीडिया पर रीति तिवारी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि उन्होंने जिस तरह के शब्द काजी और उदिति के लिए प्रयोग किया। उसके बाद भी काजी ने यही कहा कि मनोज तिवारी अपनी बेटी को देख रहे हैं।

इन सबके बीच जहाँ मनोज तिवारी बिग बॉस 20 के वीकेंट के वॉर पर अपनी बेटी को आकर समझाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रियलिटी टीवी स्टार आकृति नेगी और मॉडल-उद्यमी रिया अहीर को बिग बॉस हाउस में वाइल्डकार्ड एंट्री के लिए विचाराधीन किया जा रहा है। अगर ये अफवाहें सच साबित होती हैं, तो उनकी एंट्री से चल रहे खेल में एक नया मोड़ आ सकता है और प्रतियोगियों के बीच नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story