Bigg Boss 20 Wild Card: कौन हैं मावी सिंह? बिग बॉस 20 वाइल्ड कार्ड, स्कॉउट ओपी के कट्टर दुश्मन

Who Is Bigg Boss 20 Wild Card Mavi Singh: बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड के तौर पर आने वाले कंटेस्टेंट मावी सिंह कौन हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 21 Oct 2026 3:22 PM IST
Who Is Bigg Boss 20 Wild Card Mavi Singh
X

Who Is Bigg Boss 20 Wild Card Mavi Singh (Image Credit- Social Media)

Bigg Boss 20 Wild Card: बिग बॉस 20 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में था। जिसके पीछे की वजह बिग बॉस 20 का एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट था। नकुल धुल जिन्होंने बिग बॉस 20 में जितने बेबाक तरीके से एंट्री की उसको देखकर लग रहा था कि शो में कुछ तो मजेदार होने वाला है। लेकिन वो बिग बॉस 20 में दो दिन भी नहीं रह पाए, उनकी गुल्लू से लड़ाई हो गई। जिसकी वजह से गुल्लू को चोट पहुँचाने की वजह से उनके खिलाफ सभी कंटेस्टेंट हो गए। जिसकी वजह से बिग बॉस द्वारा उनको एविक्ट कर दिया गया। तो वहीं अब जाकर बिग बॉस 20 में एक नया वािर्ड कार्ड कंटेस्टेंट आने वाला है। जिसकी दुश्मनी स्कॉउट ओपी के साथ है, चलिए जानते हैं कौन हैं मावी सिंह

बिग बॉस 20 वाइल्ड कार्ड मावी सिंह कौन हैं ( Who Is Bigg Boss 20 Wild Card Mavi Singh)-


बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मावी सिंह की एंट्री होने वाली है। ऐसी खबरें सामने आई हैं लेकिन अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की गई है। चलिए जानते हैं कौन हैं मावी सिंह, जिनकी स्कॉउट ओपी के साथ कट्टर दुश्मनी है। इनकी दोस्ती और दुश्मनी लगातार सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी रही है। मावी सिंह का नाम हरमनदीप मावी सिंह है। मावी सिंह एक मशहूर BGMI स्ट्रीमर और ईस्पोर्ट्स प्लेयर हैं। असल ईस्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में, मावी एक बहुत सम्मानित इन-गेम लीडर (IGL) हैं, जिनका नाम अक्सर रीजनल कॉम्पिटिटिव शोडाउन से जुड़ा रहता है। मावी और उनकी कॉम्पिटिटिव टीमें अक्सर अपथ्रस्ट ईस्पोर्ट्स इंटरनेशनल बैटल शोडाउन और रेवेनेंट इनविटेशनल शोडाउन जैसे बड़े थर्ड-पार्टी टूर्नामेंट में हेडलाइन करती हैं।

मावी की पत्नी कौन हैं (Mavi Harman Singh Wife)-


लोकप्रिय BGMI/PUBG ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी और कंटेंट क्रिएटर मावी (Harmandeep "Mavi" Singh) की पत्नी का नाम सार्वजनिक रूप से ज्ञात नहीं है। मावी ने दिसंबर 2022 में शादी की थी, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी की पहचान और नाम को पूरी तरह से निजी रखा है।

मावी और स्कॉउट ओपी के बीच क्या हुआ था (Mavi Singh Scout Op Controversy)-

मावी ने एक लाइवस्ट्रीम पर कुछ इनडायरेक्ट कमेंट्स किए, जो स्काउट को लगा कि उन पर टारगेटेड थे, जिसमें एक बहुत चर्चित "लाइबिलिटी" वाला कमेंट भी शामिल था। जिसके बाद दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story