Bigg Boss 20 House: दो हिस्सों में बंटेगा बिग बॉस का घर, एक में रहेंगे कंटेस्टेंट्स तो दूसरे में कौन?

Bigg Boss 20 House: बिग बॉस सीजन 20 बेहद दिलचस्प होने जा रहा है, अब जो बिग बॉस से जुड़ी खबर सामने आ रही है, उसे सुन दर्शक यकीनन एक्साइटेड हो जाएंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 29 Aug 2026 10:18 AM IST
Bigg Boss 20 House
X

Bigg Boss 20 House 

Bigg Boss 20 House: बिग बॉस सीजन 20 अब तक के सभी सीजन से बेहद अलग और बेहद इंट्रेस्टिंग होने जा रहा है, जी हां! इस सीजन में कुछ ऐसा होगा, जो अब तक बिग बॉस के घर में नहीं हुआ है। जब से बिग बॉस के नए सीजन की वापसी को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं हैं, तभी से इस रियलिटी शो से जुड़ी तमाम तरह की अपडेट सामने आ रही है, कभी कंटेस्टेंट्स को लेकर, तो कभी शो के कॉन्सेप्ट को लेकर। वहीं अब बिग बॉस 20 के घर से जुड़ी दिलचस्प जानकारी मिली है, जिसके मुताबिक बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बांटा जाएगा।

दो हिस्सों में बंटेगा बिग बॉस 20 का घर

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का घर दो हिस्सों में बांटा जाएगा, जी हां! बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जहां अब तक सभी कंटेस्टेंट्स एक ही छत के नीचे रहते थे, वहीं इस बार बिग बॉस के घर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। अब सवाल ये उठता है कि बिग बॉस के घर को दो हिस्सों में क्यों बांटा जा रहा है? तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के घर में जहां एक हिस्से में सभी कंटेस्टेंट्स रहेंगे, वहीं बताया जा रहा है कि दूसरे हिस्से में एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को रखा जाएगा।


बता दें कि इस बार बिग बॉस 20 का कांसेप्ट ऐसा है कि जो भी खिलाड़ी बिग बॉस के घर से एलिमिनेट होगा, वो सीधे घर के बाहर नहीं जाएगा, बल्कि उसे एक्स्ट्रा जीवनदान मिलेगा। जी हां! बिग बॉस 20 के सामने आए नए प्रोमो में सलमान खान ने खुद इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सीधे घर से बाहर नहीं होंगे, बल्कि उन्हें एक मौका दिया जाएगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स ही बिग बॉस के घर के दूसरे पार्ट में रहेंगे, जबकि एक पार्ट में सभी कंटेस्टेंट्स रहेंगे। इससे साफ है कि बिग बॉस 20 में इस बार काफी कुछ नई चीजें देखने को मिलेंगी, जो इस सीजन को और अधिक इंट्रेस्टिंग बनाने वाली है।

कब से शुरू हो रहा बिग बॉस 20

रियलिटी शो बिग बॉस 20 का ग्रैंड आगाज 6 सितंबर से होगा। वहीं कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएं तो एक से एक शानदार और बवाली खिलाड़ियों को मेकर्स शो के लिए अप्रोच कर रहें हैं। अब तक जिन खिलाड़ियों के नाम कन्फर्म हुए हैं वे - ज़ैन इबाद खान, खुशी दुबे, गुल्लू, मैरी कॉम, ईशा रिखी, विक्रांत सिंह राजपूत, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, गीता बसरा, शोविक चक्रवर्ती।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story